Viral Video: नोएडा के एक एंटरप्रेन्योर ने 20-25 साल वालों को बिजनेस चैलेंज दिया है. एंटरप्रेन्योर ने बताया कि उसने एक IT कंपनी बनाई थी. पर 5-6 साल लगाने के बाद भी कंपनी बुरी तरह से फेल हो गई. इसके बाद उसने फ्रीलॉन्सिंग और कंसल्टिंग से एक प्रोजेक्ट के जरिए 5-6 महीने में 2.5 करोड़ रुपये कमा लिए. इसके बावजूद उसने प्रोजेक्ट को छोड़ दिया और 40 साल की उम्र में रिस्टार्ट करने का फैसला किया. एंटरप्रेन्योर ने एक D2C ब्रांड बनाया, जो अब काफी अच्छा रिजल्ट दे रहा है.
5 साल में डूब गई IT कंपनी
एंटरप्रेन्योर लक्ष्मण सिंह (Laxman Singh) ने Baiko नाम से सबकुछ छोड़कर D2C ब्रांड शुरू किया. जो बांस के टिशू पेपर, किचन और घर की अन्य जरूरी चीजें बनाता है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए एक वीडियो में लक्ष्मण ने बताया कि मैंने एक IT कंपनी बनाई थी. पर वह बुरी तरह से फेल हो गई. इसके बाद एक प्रोजेक्ट पर फ्रीलांसिंग और कंसल्टिंग शुरू की. जिससे वह करोड़ों रुपये बनाए. एक दिन उन्होंने वह भी बंद कर दिया. क्योंकि लक्ष्मण को लीगेसी बिजनेस शुरू करना था.
20-25 साल के युवाओं को स्टार्ट करने का चैलेंज
लक्ष्मण वीडियो में कहते हैं, "इसके बाद मैंने D2C ब्रांड बनाया. उस समय मुझे नहीं पता था कि रॉ मटेरियल कहां से आएगा, कैसे प्रोडक्शन शुरू होगा. पर मैंने सबकुछ कर दिखाया. मैंने 40 की उम्र में रिस्क लिया और आज मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यह काफी अच्छा चल रहा है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में एंटरप्रेन्योर लक्ष्मण ने 20-25 साल के युवाओं को खुद का बिजनेस या ब्रांड शुरू करने कहा.
उन्होंने कहा कि मुझे उन बच्चों के बारे में सोच के बहुत गुस्सा आता है जो 20, 22, 25 साल के ये कहते हैं, कुछ अपना बिल्ड करने में और शुरू करने में रिस्क है. वो बच्चे जिनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है, वो रिस्क की बात कर रहे हैं. लक्ष्मण ने यंग एज वालों से कहा कि तुम शुरू तो करो यार, स्टार्ट करो... तुमको सिर्फ छह महीने देने हैं खुद को. आपको एक इंटरनेट और लैपटॉप चाहिए. एक स्किल सीख लो और एक लाख एक महीने में आराम से कमा सकते हो. उन्होंने कहा कि आपके पास इतना कुछ है. इतना सारा इन्फार्मेशन सोर्स आपके पास है.
यह भी पढ़ें | जिस मरीज के बिस्तर पर बैठता था ये बिल्ला, चंद घंटों में हो जाती थी उसकी मौत, वैज्ञानिकों ने बताई इसकी वजह
'जो आपके पास है, उससे शुरू करें'
वीडियो के साथ कैप्शन में लक्ष्मण ने लिखा कि सबसे बड़ा रिस्क यह है कि आप पूरी ज़िंदगी यही सोचते रहें कि "काश मैंने कोशिश की होती?" शुरू करने से पहले आपको सब कुछ पता होने की ज़रूरत नहीं है... आपको बस जिज्ञासा, जानकारी तक पहुंच, सीखने की इच्छा और खुद को एक मौका देने की हिम्मत चाहिए... जो आपके पास है, उससे शुरू करें. जो नहीं पता, उसे सीखें... बाकी चीज़ें रास्ते में समझ आ जाएंगी...
यह भी पढे़ं-
भारत में पहली बार लोकल बस में बैठी विदेशी महिला, बोली- जिंदगी का सबसे यादगार अनुभव था
जब किसी ने नहीं खरीदी पार्किंग, तब महिला ने 20 करोड़ खर्च कर लगाया दांव; अब कमा रही करोड़ों
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं