विज्ञापन

आलू कीमा रेसिपी, घर पर आलू चिकन कीमा बनाने का ये है सबसे आसान तरीका

अगर आप रोज-रोज एक जैसी चिकन रेसिपी बनाकर बोर हो गए हैं, तो आलू चिकन कीमा एक अच्छा ऑप्शन है. यहां जानिए घर पर ढाबा स्टाइल आलू चिकन कीमा कैसे बनाएं?

आलू कीमा रेसिपी, घर पर आलू चिकन कीमा बनाने का ये है सबसे आसान तरीका
आलू कीमा रेसिपी

आलू एक ऐसी चीज है जो किसी भी सब्जी में डाला जा सकता है. हर किसी के घर में आलू जरूर रहते हैं. एक ऐसी ही स्वादिष्ट रेसिपी आलू और चिकन कीमा है. अगर आप रोज-रोज एक जैसी चिकन रेसिपी बनाकर बोर हो गए हैं, तो आलू चिकन कीमा एक अच्छा ऑप्शन है. नरम आलू, मसालेदार कीमा और खुशबूदार मसालों से तैयार ये डिश खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. चलिए आपको बताते हैं घर पर ढाबा स्टाइल आलू चिकन कीमा कैसे बनाएं?

आलू कीमा रेसिपी

यूट्यूब पर @ShaneDelhi नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में आलू कीमा बनाने का सही और आसान तरीका बताया है. इस रेसिपी के लिए लगभग आधा किलो कीमा लें. बेहतर स्वाद के लिए कीमे में थोड़ी हड्डी वाला हिस्सा भी शामिल करें. कीमे को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. अब इसमें मोटा कटा हुआ प्याज, कुटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें. इसके साथ नमक, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाएं. थोड़ा तेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.

धीमी आंच पर पकाएं

मसाले और कीमा मिलाने के बाद इसे धीमी आंच पर पकाना शुरू करें. कुछ देर बाद कीमा अपना पानी छोड़ना शुरू कर देगा. इसी पानी में कीमे को पकने दें ताकि उसका स्वाद और गहरा हो जाए. इस रेसिपी का असली स्वाद इसके भुने हुए मसाले में छुपा है. एक पैन में सूखी लाल मिर्च, दालचीनी, लौंग, बड़ी इलायची, काली मिर्च और जीरा हल्का भून लें. जब मसालों से खुशबू आने लगे, तो उन्हें ठंडा करके पीस लें. यही मसाला आलू कीमा को ढाबा स्टाइल स्वाद देता है.

टमाटर और मसाला मिलाएं

जब कीमा आधा पक जाए, तब उसमें कटे हुए टमाटर डालें. थोड़ी देर पकाने के बाद तैयार किया हुआ भुना मसाला भी मिला दें. इससे डिश में गहराई और बेहतरीन खुशबू आएगी. अब छिले और कटे हुए आलू कीमे में डाल दें. आलू डालने के बाद लगभग डेढ़ कप गर्म पानी मिलाएं और बर्तन को ढककर 10 से 12 मिनट तक पकने दें. धीमी से मध्यम आंच पर पकाने से आलू मसाले का स्वाद अच्छी तरह सोख लेते हैं. जब आलू पूरी तरह गल जाएं, तब इसमें कसूरी मेथी और खूब सारा हरा धनिया डालें. कसूरी मेथी इस डिश को रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देने का काम करती है.

यह भी पढ़ें:- कश्मीरी चाय बनाने की रेसिपी क्या है? घर पर कश्मीरी गुलाबी चाय बनाने का सही तरीका

यह भी पढ़ें:- घर पर सहजन कैसे उगाएं? गमले में मोरिंगा लगाने का सही तरीका

यह भी पढ़ें:- मूंगफली की चटनी कैसे बनाएं? डोसा और इडली के लिए इस तरह फटाफट बनाएं मूंगफली की चटनी

यह भी पढ़ें:- घर पर मोमोज कैसे बनाएं? कड़ाही में बाजार जैसे सॉफ्ट मोमोज बनाने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chicken Keema, Aloo Keema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com