महाराष्ट्र के हिंगोली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे इंडियन ऑयल के सेल्स मैनेजर की हत्या कर दी गई. आरोपियों ने सेल्स मैनेजर महेश शेलके की 20 से ज्यादा बार खंजर घोपकर हत्या कर दी. हत्या पेट्रोल पंप के मालिक के ही रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मामला हिंगोली के वसमत तालुका स्थित चोंढी का है. इंडियन ऑयल के मैनेजर महेश सेलके पेट्रोल पंप को सील कर कब्जे में लेने पहुंचे थे. लेकिन वहां पेट्रोल पंप के मालिक के रिश्तेदारों ने खंजर से गोदर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी.
इस घटना पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने X पर पोस्ट इसकी निंदा की है. उन्होंने कहा कि महेश शेलके की अपनी ड्यूटी के दौरान हुई दुखद मौत से मुझे गहरा सदमा और दुख पहुंचा है. वह हिंगोली जिले में इंडियन ऑयल के एक रिटेल आउटलेट का कामकाज अपने हाथ में लेने वाली टीम का हिस्सा थे, तभी उन पर धारदार हथियार से बेरहमी से हमला किया गया.
इस पूरी घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि सेल्स मैनेजर महेश शेलके के साथ कुछ युवक पहले विवाद करते हैं और फिर खंजर से वार कर हत्या कर देते हैं. हत्या के बाद आरोपी वहां से कार में बैठकर भागते दिख रहे हैं.
Deeply saddened and shocked by the tragic incident in which Shri Mahesh Shelke, Manager (Retail Sales), IndianOil, lost his life in Maharashtra while discharging his official duties. He was a part of a team carrying out the takeover of an IndianOil retail outlet in Hingoli district when he was brutally attacked with a sharp weapon. I strongly condemn this heinous and unacceptable act of violence. I offer my heartfelt condolences to the bereaved family in their hour of unimaginable grief and shock. @PetroleumMin and @IndianOilcl firmly stand with them and will extend all possible support. The issue has been taken up with the senior-most officials of the Maharashtra Government and Police to ensure swift and strict action against those responsible, in accordance with law. The safety, dignity and security of our energy-sector personnel, who work tirelessly to serve the nation, remain paramount. May the departed soul rest in peace. Om Shanti. 🙏
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) October 7, 2026
क्या है पूरा मामला?
पिछले तीन महीनों से बंद पड़े इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप को सील करने आए मैनेजर की ही निर्मम हत्या कर दी गई. यह घटना मंगलवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे वसमत तालुका के चोंढी में हुई. पंप मालिक के बेटे ने ही चाकू से हमला कर मैनेजर को मौत के घाट उतार दिया. इंडियन ऑयल के इस सेल्स मैनेजर का नाम महेश शेलके है.
वसमत तालुका के चोंढी इलाके में इंडियन ऑयल की ओर से दो साल पहले साहेबराव पांडववीर को पेट्रोल पंप आवंटित किया गया था.
हालांकि, तकनीकी कारणों से यह पंप पिछले तीन महीनों से बंद था और यहां पेट्रोल की बिक्री भी ठप थी. इसलिए मंगलवार दोपहर इंडियन ऑयल के नांदेड़ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी पंप को सील कर उसे अपने कब्जे में लेने आए थे.

आरोपी उमेश और प्रथमेश.
Photo Credit: NDTV
पहले विवाद और फिर खूनी अंजाम
दोपहर से ही इंडियन ऑयल के सेल्स मैनेजर महेश शेलके समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की पांडववीर परिवार के साथ बातचीत चल रही थी. इस दौरान पांडववीर ने कहा कि अगर उन्हें एक महीने की मोहलत दी जाए, तो वे फिर से पेट्रोल पंप शुरू कर देंगे. लेकिन, अधिकारियों ने और समय देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ता चला गया.
बताया जा रहा है कि तभी साहेबराव पांडववीर के बेटे उमेश ने अचानक मैनेजर शेलके पर चाकू से हमला कर दिया. कंपनी के अन्य अधिकारी घटनास्थल से भाग निकले. उमेश ने शेलके के पेट, पीठ और चेहरे पर चाकू से कई वार किए. गहरे घाव लगने के कारण गंभीर रूप से घायल महेश शेलके की मौके पर ही मौत हो गई.
इस घटना के बाद कुरुंदा पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. CCTV फुटेज मिलने और पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर वारदात की एक-एक कड़ी जोड़ने और घटना के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश करने में जुटी है.
(हिंगोली से समाधान कांबले की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं