विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2023

Viral Video : महिला ने मेट्रो में किया धमाल, शाहरुख की कॉपी कर लोगों का दिल जीता

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला मेट्रो परिसर के अंदर डांस करती हुई नज़र आ रही है. लोगों को महिला का ये अंदाज़ काफी पसंद भी आ रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को लोग बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

Viral Video : महिला ने मेट्रो में किया धमाल, शाहरुख की कॉपी कर लोगों का दिल जीता

शाहरुख खान की फिल्म जवान लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड स्थापित किए हैं. इस फिल्म के कारण शाहरुख खान के फैंस में एक अलग जोश देखने को मिला. दरअसल, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है. ऐसे में एक महिला फैन ने शाहरुख के अंदाज़ में डांस कर चौंका दिया. इस महिला ने मेट्रो के अंदर डांस कर सबको हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है.

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला मेट्रो परिसर के अंदर डांस करती हुई नज़र आ रही है. लोगों को महिला का ये अंदाज़ काफी पसंद भी आ रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को लोग बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

_sahelirudra_ नाम के इंस्टाग्राम यूज़र ने इस वीडियो को अपलोड किया है. इस वीडियो को 20 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिले हैं. वहीं इस वीडियो पर 4 लाख से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये तो लेडी जवान है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही सुंदर है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jawan, Lady Jawan, Delhi Metro Latest Viral Video, Amazing And Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com