विज्ञापन

बाइक विवाद में फौजी की नाक काटी; सियाचिन में पोस्टिंग... छुट्टी पर आया था घर, ग्रेटर नोएडा में हथौड़े से हमला

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बाइक टकराने के विवाद के बाद भारतीय सेना के एक जवान पर हमला कर दिया गया. आरोप है कि हमलावरों ने नुकीली लोहे की वस्तु से उसकी नाक काट दी और जांघ पर हथौड़े से वार किया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

बाइक विवाद में फौजी की नाक काटी; सियाचिन में पोस्टिंग... छुट्टी पर आया था घर, ग्रेटर नोएडा में हथौड़े से हमला
छुट्टी पर घर आए फौजी के साथ बर्बरता, बाइक विवाद में काट दी नाक
NDTV
  • ग्रेटर नोएडा में फौजी की काट दी नाक: छुट्टी पर घर आए जवान पर हमला, बाइक टकराने के विवाद में बर्बरता
  • जेवर में जवान पर तीन युवकों का हमला, हथौड़ा और लोहे की नुकीली वस्तु से किया वार
  • पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा:

जेवर कोतवाली क्षेत्र में छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के एक जवान पर हुए हमले ने सनसनी फैला दी है. आरोप है कि बाइक टकराने के बाद हुए विवाद में तीन युवकों ने जवान के साथ बेरहमी से मारपीट की. हमलावरों ने नुकीली लोहे की वस्तु से उसकी नाक पर हमला किया, जिससे नाक का अगला हिस्सा कट गया. इतना ही नहीं, जांघ पर हथौड़े से भी वार किया गया. गंभीर रूप से घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बाइक टकराने के बाद बढ़ा विवाद

NDTV को प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़ जिले के बुढाका गांव निवासी रॉकी तालान बुधवार देर शाम जेवर से अपने गांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान आर एंड आर टाउनशिप के पास उनकी बाइक एक अन्य युवक की मोटरसाइकिल से टकरा गई. बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के युवक ने रॉकी तालान के साथ मारपीट शुरू कर दी. कुछ ही देर में उसके दो अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद तीनों ने मिलकर जवान पर हमला कर दिया.

नाक में लगी गंभीर चोट

नाक में लगी गंभीर चोट
Photo Credit: NDTV

नुकीली लोहे की वस्तु से नाक पर हमला

परिजनों के मुताबिक हमलावरों ने मारपीट के दौरान नुकीली लोहे की वस्तु से रॉकी तालान की नाक पर वार किया. हमले में उनकी नाक का अगला हिस्सा कट गया और काफी खून बहने लगा. आरोप है कि हमलावर यहीं नहीं रुके. उन्होंने जवान की जांघ पर हथौड़े से भी वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया.

सियाचिन क्षेत्र में तैनात हैं जवान

परिजनों ने बताया कि रॉकी तालान भारतीय सेना में तैनात हैं और लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर बेस कैंप में 5 जाट बटालियन के साथ ड्यूटी कर रहे हैं. वह छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे. इसी दौरान उनके साथ यह घटना हुई. परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत दी है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि घायल जवान के परिजनों से शिकायत प्राप्त हुई है. मामले में मेडिकल परीक्षण कराया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस के अनुसार घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें : छुट्टी पर घर लौट रहे सेना के जवान की पीट-पीटकर हत्या; मिजोरम में मामूली सड़क विवाद बना जानलेवा, 8 गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida, Army Jawan Attacked, Bike Collision, Nose Cut, Jewar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com