Dog Intelligently Saved The Life Of Entire Family: कुत्ते को सभी वफादार जानवरों में से एक माना जाता है, लेकिन कुत्ता वफादार होने के साथ-साथ काफी समझदार भी होता है. कई बार इंटरनेट पर भी इनकी वफादारी या बहादुरी के वीडियो सामने आते रहते हैं. कोई पानी में कूदकर मालिक की जान बचा लेता है, तो कई मालिक की मौत के बाद भी उनका इंतजार करते नजर आता हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिला है, जिसमें कुत्ते की समझदारी ने पूरे परिवार की जान बचा ली है. वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा शेयर कर रहे हैं.
इस तरह रोकी बड़ी दुर्घटना
यह एक सीसीटीवी वीडियो है, जिसे इंस्टाग्राम पर सच कड़वा है नाम के पेज पर शेयर किया गया है. वीडियो में एक कुत्ता घर में खाट पर बैठा हुआ है. वहीं पास में ही एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी चार्ज हो रहा है, लेकिन अचानक से इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़े एक एक्सटेंशन बोर्ड में आग (short circut) लग जाती है. यह आग धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) को पकड़ने लगती है. कुत्ता कुछ समय तो उसे देखता है. थोड़ा डरता भी है, लेकिन फिर खाट से नीचे उतरकर एक्सटेंशन से उस इलेक्ट्रिकल बोर्ड को अलग करने की कोशिश करता है. इसके बाद वह फिर से आकर खाट पर बैठ जाता है. इस दौरान हल्की सी लगी आग भी बुझ जाती है. इस तरह कुत्ते की सूझबूझ से पूरे घर में आग लगने से बच जाती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखें वीडियो
यूजर्स कर रहे तारीफ (Dog Eliminates Possible Fire Accident)
वीडियो को 16 फरवरी को शेयर किया गया था. शेयर किए वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि, कितना स्मार्ट (Pets) कुत्ता है. वीडियो के शेयर होने के बाद इसे अब तक इसे 60 हजार से ज़्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो पर कई यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं. इसे देख कर एक यूजर ने कुत्ते के लिए लिखा, 'स्मार्ट डॉग.' तो किसी ने लिखा कि, 'ये स्मार्ट तो है लेकिन बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है.' तीसरे ने कुत्ते की समझदारी की तारीफ करने के लिए ट्रेडिंग फ्रेज का सहारा लिया और लिखा, 'जस्ट लुकिंग लाइक अ वाव.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं