विज्ञापन

'कुत्तों ने मेरे साथी को मार डाला', कैमरे पर फूट-फूट कर रोई राइडर नोनी; बोली- उसने मेरे साथ दुनिया घूमी है

अपनी साथी हुकुम के साथ इंडिया में 70 हजार से ज्यादा किलोमीटर का सफर तय कर चुकीं बाइक राइडर पूजा ने कैमरे से सामने फूट-फूट कर रोते हुए वीडियो शेयर किया है.

'कुत्तों ने मेरे साथी को मार डाला', कैमरे पर फूट-फूट कर रोई राइडर नोनी; बोली- उसने मेरे साथ दुनिया घूमी है
राइडर नोनी ने इंस्टाग्राम पर रोते हुए अपनी कहानी बताई है.
Instagram@rider.noni

Viral Video: 'राइडर नोनी' के नाम से मशहूर देहरादून की पूजा ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. 2 मिनट 15 सेकंड के इस ट्रैवल ब्लॉगर पूजा कहती हैं, 'आज मुझे अपने इस काम पर बहुत अजीब महसूस हो रहा है, क्योंकि सिचुएशन चाहे कैसी भी हो, आपको कंटेंट बनाना ही पड़ता है. आप क्या कर रहे हैं, लोगों को बताना ही पड़ता है, क्योंकि मैं गुजारे के लिए पूरी तरह से इसी काम पर डिपेंड हूं.' 

'डॉग अटैक में हुकुम की मौत'

राइड नोनी ने कहा, 'ये वीडियो मैं आपके साथ एक अपडेट शेयर करने के लिए बना रही हूं. मुझे कुछ समय का ब्रेक चाहिए. अगले कुछ दिन मैं वीडियो नहीं बना पाऊंगी. पिछले कुछ दिनों से मैं मेंटली कई चीजों से सफर कर रही हूं. मैं ठीक फिल नहीं कर रही हूं. मेरी फैमिली में भी दिक्कत हो रही है और आज एक और बहुत गलत चीज हो गई. मेरा साथ दुनिया घूमने वाला हुकुम (बिल्ला) मुझे हमेशा के लिए छोड़कर चला गया. वो घर पर अकेला था, तभी कुछ डॉग्स ने उस पर अटैक किया, जिसमें उसकी मौत हो गई.'

'मैंने उसे अपने बेटे की तरह पाला था'

पूजा ने आगे कहा, 'मैं उसे बहुत प्यार करती थी. फैमिली से दूर रहते हुए मैंने उसे अपने बेटे की तरह पाला था. मैं जहां भी ट्रैवल करती उसे साथ ले जाती थी. मेरे फॉलोअर्स भी उसे बहुत पसंद करते थे. लेकिन आखिरी समय में मैं उसके साथ नहीं थी. अब लोग मुझसे पूछेंगे तो मैं क्या जवाब दूंगी. अभी मैं घर जा रही हूं, ताकि उसे आखिरी गुड बॉय बोल सकूं. जो लोग भी हुकुम को फ्यार करते थे, मुझे दुख है कि वो आज के बाद उसको मेरे साथ नहीं देख पाएंगे.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी हिम्मत

इंस्टाग्राम पर राइडर नोनी के इस वीडियो को देखकर उनके फैन्स दुखी हैं और कमेंट के जरिए उनके हिम्मत बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'मैं तुम्हारा दर्द महसूस कर सकता हूं. हिम्मत मत हारो. मजबूत रहो.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस दुनिया में हर कोई कुछ समय के लिए ही है. यह एक कड़वी सच्चाई है.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'मैं आपका दर्द समझ सकता हूं. जानवरों से लगाव ऐसा होता है कि उनके जाने के बाद बहुत रोना आता है. इसे सिर्फ जानवरों से प्यार करने वाला ही समझ सकता है.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'आपने मुझे रुला दिया. जब मैंने अपने मायोलो को खोया था, तब मेरी भी यही हालत थी.'

यह भी पढ़ें | Video: थाईलैंड की महारानी ने पहली बार अकेले उड़ाया ग्रिपेन फाइटर जेट, जमीन पर बैठकर राजा को बोला थैंक्यू

यह भी पढ़ें | इंटीरियर डिजाइनर महिला ने बताया नोएडा में एक महीने रहने का खर्च, कहा- 'मैं 2BHK में रहती हूं'

यह भी पढ़ें | माइक्रोसॉफ्ट की पार्टनर फर्म के मालिक को हुआ पछतावा, बोले- '16 महीने पहले दोस्त की सलाह मान लेनी चाहिए थी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dog Attack, Biker Girl, CAT, Viral Video, Digital Content Creator
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com