Viral Video: इंडिगो एयरलाइन (IndiGo) में एयर होस्टेस (Air Hostess) श्वेता पांडे (Shweta Pandey) ने बुधवार को अपने पर्सनल इंस्टाग्राम हैंडल (shwetaaa.pandey) से एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. 21 सेकंड के इस वीडियो में वे फ्लाइट बोर्डिंग करते वक्त अपने फौजी पिता के पैर छुते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो के कैप्शन में श्वेता बताती हैं, 'पापा को पता भी नहीं था कि मैं उन्हीं की फ्लाइट में हूं. उन्होंने पहली बार मुझे यूनिृफॉर्म में देखा. इसी वजह से वे हैरान रह गए.'
आर्शीवाद देने के बाद सेल्फी
वीडियो के ओवरले टेक्स्ट में श्वेता लिखती हैं, 'आज पापा का जन्मदिन है तो सोचा उनको सरप्राइज दे दूं'. वीडियो में आप देख सकते हैं कि श्वेता के पिता कितने हैरान रह जाते हैं. वे बेटी को पहले आर्शीवाद देते हैं और फिर प्यार से गले लगाकर आगे की और बढ़ जाते हैं. इस दौरान श्वेता के साथी भी उनका स्वागत करते हैं. इसके बाद वे श्वेता के साथ फ्लाइट में एक सेल्फी क्लिक करते हैं, जिसके बाद श्वेता उन्हें एक बर्थडे कार्ड देती हैं, जिसमें 18 अगस्त 2026 की डेट मेंशन होती है.
कार्ड में क्या लिखा हुआ है?
श्वेता ने कार्ड में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पापा. हमें आप पर गर्व है. भगवान आपको अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र दे. आप देश का झंडा गर्व के साथ ऊंचा रखते हैं. हमारे साथ आपके होने पर हम गर्व और सम्मान महसूस करते हैं.' इस कार्ड के नीचे कार्नर में श्वेता की बाकी साथियों के नाम भी लिखे हुए हैं और ऊपर की तरफ प्लेन का डॉटेड लोगो बना हुआ है.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ये रिएक्शन्स
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन्स दिए.
एक यूजर ने लिखा, 'अति सुदंर. अंकल की खुशी तो देखो. ये कितना प्यारा पल है.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसे वीडियो और खूबसूरत पल देखने के लिए ही तो मैं इंटरनेट के पैसे देखता हूं.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'श्वेता, यह बहुत प्यारी बात है और पिता के लिए गर्व का पल है. बस, मुझे व्यक्तिगत रूप से यह पसंद नहीं कि बेटियां पिता के पैर छुएं. बल्कि इसके उलट होना चाहिए, क्योंकि बेटी पिता को सबसे प्यारी होती है और वही उनकी दुनिया होती है. मेरी बेटी भी ऐसी ही है.'
ये भी पढ़ें:- रशियन ट्रैवलर अलेना ने पहली बार किया भारतीय रेलवे के 3rd AC कोच में सफर, बोलीं- 'अब भारत से डर नहीं लगता'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं