विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2023

Viral Video : बाड़े के अंदर गिर गया था छोटे बच्चे का जूता, हाथी ने लौटाकर दिल जीत लिया

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक हाथी एक बच्चे के जूते को वापस कर रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को बहुत ही ज़्यादा पसंद आ रहा है. इस हाथी की समझ को देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हो रहे हैं. 

Viral Video : बाड़े के अंदर गिर गया था छोटे बच्चे का जूता, हाथी ने लौटाकर दिल जीत लिया

सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जू के अंदर हाथी मौजूद है. हाथी के पास एक बच्चे का जूता गिर गया था. ऐसे में बिना देर किए हुए हाथी ने उसे वापस कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को बहुत ही ज़्यादा पसंद आ रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस हाथी की तारीफ भी कर रहे हैं.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक हाथी एक बच्चे के जूते को वापस कर रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को बहुत ही ज़्यादा पसंद आ रहा है. इस हाथी की समझ को देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हो रहे हैं. 

वायरल हो रहे इस वीडियो को सुशांत नंदा ने शेयर किया है. सुशांत एक वन अधिकारी हैं. उन्होंने शेयर करते हुए लिखा है- ये बेहतरीन कार्य है.

इस वीडियो को हज़ारों व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. क यूज़र ने लिखा है- वाकई में हाथी सबके साथी होते हैं. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इससे प्यारा हाथी मैंने नहीं देखा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elephant Returning A Child's Shoe, Viral Video, Trending Video, Amazing Video, Animal Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com