विज्ञापन

ज्यादा नेतागिरी कर रहे हो, बाहर जाओ... किस बात भड़क गए योगी के मंत्री? भरी मीटिंग में सुना डाला

वीडियो में देवरिया के प्रभारी मंत्री एक शिक्षक पर किसी बात को लेकर भड़क गए. उन्होंने शिक्षक को सबके सामने डांटते हुए कहा कि तुम नेतागिरी ज्यादा कर रहो हो,यहां से बाहर चले जाओ.

ज्यादा नेतागिरी कर रहे हो, बाहर जाओ... किस बात भड़क गए योगी के मंत्री? भरी मीटिंग में सुना डाला
dayashankar singh viral video
  • यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का देवरिया में शिक्षक से विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • वीडियो में मंत्री ने शिक्षक को सार्वजनिक रूप से नेतागिरी करने के आरोप में डांटते हुए बाहर जाने को कहा
  • यह घटना देवरिया जिले के डाक बंगले की है, जहां दो सप्ताह पहले एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी
देवरिया:

यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का गुस्से से भरा एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देवरिया के प्रभारी मंत्री एक शिक्षक पर किसी बात को लेकर भड़क गए. उन्होंने शिक्षक को सबके सामने डांटते हुए कहा कि तुम नेतागिरी ज्यादा कर रहो हो,यहां से बाहर चले जाओ. इस वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो यह वीडियो देवरिया जिले के डाक बंगले का निकला. 

क्या है पूरा मामला?

देवरिया जिले का ये डाक बंगला वही है जहां दो हफ्ते पहले पूर्व गोरखपुर में देवरिया के एक शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया था. वहीं सुसाइड से पूर्व उसने एक वीडियो जारी किया था जिसमें देवरिया के बेसिक विभाग के बाबू और बीएसए अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव का नाम लिया था.इसी से आक्रोशित होकर देवरिया  शिक्षक संघ के नेताओं ने प्रदर्शन किया और वह प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देने के लिए गए थे.

यह भी पढ़ें- आधे घंटे के लिए छोड़ दो; लखनऊ में बेटे की निर्मम हत्या करने वाले पिता और सौतेली मां पर फूटा भीड़ का गुस्सा

किस बात पर भड़क गए योगी के मंत्री?

मीटिंग के एक किसी शिक्षक नेता ने प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह पर सवाल खड़ा किया था कि वह देवरिया की बेसिक शिक्षा अधिकारी को बचा रहे हैं क्योंकि दोनों बलिया जनपद के रहने वाले हैं. इसी मामले को लेकर प्रभारी मंत्री भड़क गए और उन्होंने कहा कि तुम नेतागिरी ज्यादा  कर रहे हो, कमरे से बाहर जाओ.जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- हाईटेक हुई यूपी बोर्ड की मार्कशीट, 16 सिक्योरिटी फीचर्स और वॉटरप्रूफ बॉडी के साथ इस दिन आएगा रिजल्ट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dayashankar Singh, Up Minister Dayashankar Singh, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com