विज्ञापन

भोजपुरी सिंगर की महिला डांसर से बदतमीजी, गोद में उठाया और ऑडियंस के बीच फेंका, भड़के इंटरनेट यूजर्स

भोजपुरी इंडस्ट्री में महिला कलाकारों की सुरक्षा को लेकर यह कोई पहला विवाद नहीं है. पहले भी कई बड़े नाम ऐसे ही घटनाओं में घिर चुके हैं, जहां स्टेज पर अभद्रता या असुरक्षा की शिकायतें सामने आई हैं.

भोजपुरी सिंगर की महिला डांसर से बदतमीजी, गोद में उठाया और ऑडियंस के बीच फेंका, भड़के इंटरनेट यूजर्स
भोजपुरी सिंगर ने डांसर के साथ किया दुर्व्यवहार
Social Media
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें वे एक लाइव स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान लेडी डांसर के साथ गलत व्यवहार करते दिख रहे हैं. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सिंगर ने डांसर को अचानक गोद में उठाया और सीधे दर्शकों की भीड़ की ओर उछाल दिया. इस हरकत से मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिसमें एक महिला ने कहा कि यह गलत है क्योंकि वह एक महिला है. 

इस घटना ने इंटरनेट पर लोगों को काफी नाराज किया है क्योंकि इसे महिला कलाकार की सुरक्षा और सम्मान के साथ छेड़छाड़ माना जा रहा है. यह घटना कहां की है और कब हुई इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है. हालांकि कई रिपोर्ट्स में इसे बिहार के किसी स्टेज शो से जोड़ा जा रहा है. पुलिस सोर्स के मुताबिक, बिहार पुलिस ने मुजफ्फरपुर थाने को इस मामले की जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

भोजपुरी इंडस्ट्री में महिला कलाकारों की सुरक्षा को लेकर यह कोई पहला विवाद नहीं है. पहले भी कई बड़े नाम ऐसे ही घटनाओं में घिर चुके हैं, जहां स्टेज पर अभद्रता या असुरक्षा की शिकायतें सामने आई हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने धनंजय शर्मा की इस हरकत की कड़ी निंदा की है और उन्हें जमकर आड़े हाथों लिया जा रहा है. एक कमेंट में लिखा था, “यह कोई मजाक नहीं, बल्कि अपराध है. तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए.” एक ने लिखा, “ऐसे उत्सव में क्या कर रहे हैं? लड़की किसी की बेटी-बहन है, उसे सजा मिलनी चाहिए.” एक ने कहा, “यह व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है, महिलाओं की इज्जत का सवाल है.”

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhananjay Sharma, Dhananjay Sharma Female Dancer, Viral Video, Bhojpuri Video, Dhananjay Sharma Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com