विज्ञापन

लाना डेल रे के गाने पर महिला ने किया खूबसूरत भरतनाट्यम डांस, सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो, जमकर तारीफ कर रहे यूजर्स

Viral Bharatnatyam Dance: एक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, जिसमें एक महिला अंग्रेजी गाने पर बहुत ही शानदार भरतनाट्यम डांस करते हुए नजर आ रही है. इस गाने और डांस के कॉम्बिनेशन को देखकर तो कई यूजर्स हैरान ही रह गए हैं. कमेंट सेक्शन में लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

लाना डेल रे के गाने पर महिला ने किया खूबसूरत भरतनाट्यम डांस, सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो, जमकर तारीफ कर रहे यूजर्स
वायरल भरतनाट्यम डांस
Social Media

Viral Bharatnatyam Dance Video: सोशल मीडिया पर रोजाना नए-नए वीडियोज आए दिन वायरल होते ही रहते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं और तारीफ करने पर मजबूर कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, जिसमें एक महिला अंग्रेजी गाने पर बहुत ही शानदार भरतनाट्यम डांस करते हुए नजर आ रही है. इस गाने और डांस के कॉम्बिनेशन को देखकर तो कई यूजर्स हैरान ही रह गए हैं. कमेंट सेक्शन में लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: नींबू पानी ऑर्डर करने पर रेस्टोरेंट ने लगा दिया 'Gas Crisis Charge', इंटरनेट पर वायरल हुआ बिल, लोग बोले- उबाल के दिया होगा..

लाना डेल रे के गाने पर भरतनाट्यम डांस

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. वीडियो में एक महिला मशहूर वेस्टर्न सिंगर Lana Del Rey के गाने 'Young and Beautiful' पर भरतनाट्यम करती नजर आ रही हैं. आमतौर पर भरतनाट्यम की प्रस्तुति क्लासिकल कंपोजिशन पर होती है, लेकिन इस डांसर ने अंग्रेजी गाने पर अपने डांस के जरिए एक नया रूप दिया. महिला के इमोशन्स और डांस स्टेप्स इंटरनेट यूजर्स को भी काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं.

आप भी देखिए वीडियो


यूजर्स जमकर कर रहे तारीफ

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @asyaakurt नाम के हैंडल से शेयर किया गया है जिसपर अभी तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज और 88 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'Young and Beautiful & Bharatanatyam. Bharatanatyam is not just a dance, it's the voice of the soul moving, feeling, letting my soul sing with this song'.  वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'सो ग्रेसफुल', दूसरे यूजर ने लिखा 'सो ब्यूटीफुल', एक अन्य यूजर ने लिखा 'अप्रतिम सखी'. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इमोजी के जरिए अपने-अपने रिएक्शन्स जाहिर किए हैं. 

यह भी पढ़ें: 1 मिनट में $1.7 मिलियन की ज्वेलरी साफ! इंडियन-अमेरिकन स्टोर में 'फिल्मी स्टाइल' लूट का वीडियो वायरल

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com