Jugaad Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए, इस बात का अंदाज़ा कोई भी नहीं लगा सकता है. कभी कोई कार को हेलीकॉप्टर बना देता है, तो कभी कोई जुगाड़ से ईंट से कूलर बना देता है. अब एक ऐसा ही नया जुगाड़ वीडियो (Jugaad Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं होगा. वैसे तो हर रोज़ जुगाड़ के नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन, अब जो जुगाड़ वायरल हुआ है, इसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे और जुगाड़ करने वाले की तारीफ भी करेंगे.
इंस्टाग्राम पर एक बाइक का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर तो कोई भी कन्फ्यूज हो जाएगा. अगर आपके पास भी कोई ऐसी बाइक है जो कबाड़ में पड़ी है तो आप भी कुछ ऐसा करने की सोच सकते हैं. दरअसल, एक शख्स ने जुगाड़ लगाकर बाइक में साइकिल की पैडल और चैन को फिट कर दिया और यह बाइक पैडल मारने पर बिल्कुल साइकिल की तरह चलती है. जुगाड़ से बनाई गई इस बाइक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
देखें Video:
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sonufitness535 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अबतक 12 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और इस वीडियो 52 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- यह स्पलेंडर है या साइकिलेंडर. दूसरे ने लिखा- ऐसे ही लोगों को आगे जाकर भारत रत्न मिलता है. तीसरे ने लिखा- ट्रैफिक पुलिस शॉक्ड, बंदा रॉक्ड. चौथे ने लिखा है- एक्सरसाइज के लिए बहुत बढ़िया जुगाड़. इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं