विज्ञापन

भारत की लाइफस्टाइल पर फिदा हुई विदेशी महिला, बोली- इटली में जो मुश्किल है, यहां पर वही आसान है

जयपुर में रह रही एक इटैलियन महिला ने भारत में अपनी जिंदगी का अनुभव साझा किया. उसने बताया कि कैसे जयपुर की दिनचर्या, काम और माहौल ने उसकी जिंदगी को बदल दिया है.

भारत की लाइफस्टाइल पर फिदा हुई विदेशी महिला, बोली- इटली में जो मुश्किल है, यहां पर वही आसान है
भारत की लाइफस्टाइल पर फिदा हुई विदेशी महिला
instagram/lunaterea

Viiral Video: इटली की एक महिला ईवा (Eva) भारत की लाइफस्टाइल पर फिदा हो गई है. वह यहां पर जयपुर में रह रही है और फैशन डिजाइनर के तौर पर काम करने के बाद साथ उनका कपड़ों का एक ब्रांड है. इटली की फैशन डिजाइनर ने इंस्टाग्राम पर भारत को लेकर अपना अनुभव साझा किया है. उसने कहा कि कभी रूटीन जिंदगी पसंद नहीं थी, लेकिन जयपुर ने उसकी सोच ही बदल दी. इटैलियन महिला का कहना है कि जयपुर में पढ़ाई, काम, पूजा और रोजमर्रा की सामान्य जिंदगी भी उसके लिए बेहद खास है. उसका कहना है कि यहां सब कुछ उसे किसी सपने जैसा लगता है.

2024 में शुरू किया कपड़ों का ब्रांड

Eva को lunaterea के रूप में खासी पहचान मिली है. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी इसी नाम से है. जबकि उनके कपड़ों के ब्रांड का नाम टेरिया (terea) है. Eva ने जयपुर में फैशन और प्राकृतिक रंगाई की पढ़ाई के दौरान ही टेरिया को 2024 में बनाया था. उन्होंने बताया कि वह अपने कपड़ों की पहली कलेक्शन डिज़ाइन कर रही थी और इसे बनाने के लिए मैंने कपड़ों की दुकानों, थोक विक्रेताओं आदि के चक्कर लगाना शुरू किया. 

Eva भारत में रहना चाहती थीं, इसलिए अपने पास रखी थोड़ी बचत से जयपुर में अपना कपड़ों का ब्रांड शुरू किया. उसी समय इंस्टाग्राम पर lunaterea बनाया और इटली में इधर-उधर बाज़ारों में भाग लेना शुरू किया.

जयपुर में पहले दिन का बताया अनुभव

terea की वेबसाइट के अनुसार, शायद यह किस्मत थी या शायद यह वह जुनून और मेहनत थी जो मैंने इसमें लगाई थी. मेरे कपड़ों को बहुत सफलता मिली, मैंने सब कुछ बेच दिया और उस गर्मी में मुझे अपना गुज़ारा करने के लिए वेट्रेस या अंगूर की कटाई नहीं करनी पड़ी. अपने इंस्टाग्राम पर 1 Day in my life as fashion designer in Jaipur के थंब के साथ वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में lunaterea जयपुर की सड़कों पर बाइक पर बैठकर घूमती हुई नजर आईं.

जयपुर में उनकी सुबह 7 बजे होती और काम से लेकर घूमने तक देर शाम तक उनकी रूटीन चलता रहता है. वह वीडियो में अपनी डेलीन रूटीन के बारे में बताती हैं. lunaterea के अनुसार, सुबह का नाश्ता करने के बाद वह 10-12 बजे तक हिंदी सीखती हैं. पहले दिन वह 2 बजे बाइक से जयपुर में अपने काम पर जाती हैं. 

सुबह 7 बजे शुरू होता रूटीन

इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में Eva ने लिखा कि जयपुर में मेरी रोजमर्रा की जिंदगी ही मेरे लिए अविश्वसनीय है. मैं सुबह 7 बजे उठती हूं, नाश्ता करती हूं, पढ़ाई और काम करती हूं, घर लौटती हूं, पूजा करती हूं, खाना खाती हूं, नहाती हूं और फिर दिन खत्म हो जाता है... हर दिन लगभग यही होता है. यही मेरी रूटीन और मेरी जिंदगी है. लेकिन मेरे लिए यह जिंदगी खास है, क्योंकि मैंने इसे खुद चुना है, वह भी यहां जयपुर में...

यह भी पढ़ें | न्यूयॉर्क से 3 हजार में पुराना पर्स खरीदकर लाई महिला, घर पहुंचकर देखा तो उसमें छिपे मिले 39 हजार रुपये

उन्होंने आगे लिखा कि मैं अपनी इस जिंदगी को हर दिन धीरे-धीरे खुद बना रही हूं. जिस इंसान को हमेशा रूटीन और सामान्य जिंदगी से दूर भागना पसंद था, वही अब एक रूटीन बनाने और उसमें जीने का आनंद ले रही हूं. यह मेरे लिए सिर्फ जयपुर ही कर सकती थी.

इटली में कई बार काम, काम जैसा महसूस होता है. लेकिन भारत में ऐसा महसूस नहीं होता. कपड़ों, खूबसूरती और यहां की जिंदगी के बीच सब कुछ किसी सपने जैसा गुजरता है. इटली में सुबह 8 बजे उठना भी मुश्किल लगता है, लेकिन भारत में सुबह 5:30 बजे उठना भी आसान लगता है. इटली में छोटी-छोटी चीजें परेशान कर देती हैं, लेकिन भारत में मैं यहां की भागदौड़ और अव्यवस्था को भी बहुत धैर्य से संभाल लेती हूं.

यह भी पढ़ें | जर्मनी की महिला को पंसद आ गए हिमालय के गांव, 2 महीने में यूरोप छोड़कर वापस आई; कहा- 'ये अनफॉरगेटेबल हैं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Video, Foreign Woman In India, Foreign Woman In India Viral Reel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com