विज्ञापन

वियतनाम एयरपोर्ट पर भारतीयों की हरकत पर नाराज हुए हर्ष गोयनका, लोग बोले- पासपोर्ट रद्द करो

वियतनाम एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठकर खाना खा रहे भारतीय पर्यटकों का वीडियो वायरल है. हर्ष गोयनका ने इसे शेयर कर जिम्मेदार यात्रा की सीख दी, जिस पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया.

वियतनाम एयरपोर्ट पर भारतीयों की हरकत पर नाराज हुए हर्ष गोयनका, लोग बोले- पासपोर्ट रद्द करो
वियतनाम एयरपोर्ट पर भारतीयों की हरकत पर नाराज हुए हर्ष गोयनका
X/@hvgoenka

Viral Video: उद्योगपति हर्ष गोयनका ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. एक्स पोस्ट के अनुसार, कुछ भारतीय पर्यटक वियतनाम एयरपोर्ट पर जमीन बैठकर खाना खा रहे हैं. भारतीय पर्यटकों के इस व्यवहार पर हर्ष गोयनका ने क्लास लगाते हुए कहा कि हम कब सुधरेंगे कि जिम्मेदारी और समझदारी के साथ कैसे यात्रा करनी चाहिए? भारतीय पर्यटकों के वीडियो पर हर्ष गोयनका की पोस्ट में 1 हजार से ज्यादा कमेंट्स आए हैं. कुछ लोगों ने इन पर्यटकों के पासपोर्ट को रद्द करने की बात कर दी. 

लोगों ने साफ-सफाई की दी नसीहत

वियतनाम एयरपोर्ट पर भारतीय पर्यटकों का जमीन पर बैठकर खाना खाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उनके इस व्यवहार पर सोशल यूजर्स का कहना है कि उनको साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए. साथ ही सार्वजनिक जगहों पर खाने-पीने के नियमों का ख्याल रखें. वहीं, हर्ष गोयनका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वियतनाम भारतीय यात्रियों के लिए एक पसंदीदा नई जगह बन गया है.

हर्ष गोयनका बोले- हम कब सुधरेंगे

उद्योगपति ने एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठकर खाना खा रहे भारतीय लोगों के व्यवहार पर आगे लिखा कि अगर हम वहां के हवाई अड्डों को पिकनिक स्पॉट बना दें, खाना फैलाएं और कचरा करें, तो हम बहुत बुरे पर्यटक माने जाएंगे. हम कब सीखेंगे कि जिम्मेदारी और समझदारी के साथ कैसे यात्रा करनी चाहिए?

उनके एक्स पोस्ट को 4 लाख से अधिक लोगों ने देखा है, जबकि 1 हजार से ज्यादा लोगों ने रिपोस्ट और कमेंट्स किए हैं. एक्स पोस्ट पर GS Yadav नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि इस समस्या को आसानी से हल किया जा सकता है. बस ऐसे लोगों की पहचान करें, उनके पासपोर्ट रद्द कर दें और इसका खूब प्रचार करें. भारतीय तभी सुधरते हैं जब उन्हें अंजाम भुगतना पड़ता है. सिंगापुर में तो वे ऐसी हरकत करने की हिम्मत भी नहीं कर सकते.

यह भी पढ़ें | कॉलेज प्लेसमेंट छोड़ने वाले टेक छात्र को मिला 45 लाख का पैकेज, बोला- न कोई इंटरव्यू, न ही कोई टेस्ट दिया

यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- एयरपोर्ट की गलती है

वहीं, दिनेश जोशी (@dineshjoshi70) ने भारतीय पर्यटकों की इस हरकत पर तंज कसते हुए कमेंट में लिखा, "उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. सारी गलती वियतनाम एयरपोर्ट की है, जिसने उन्हें बैठने के लिए कोई अच्छा कालीन (कारपेट) नहीं दिया. इसे देखते हुए, हर एयरपोर्ट पर हमारे पर्यटकों के लिए डाइनिंग टेबल और कुर्सियों वाला एक कोना जरूर होना चाहिए. वहां इतनी सारी खाली कुर्सियां ​​रखने का कोई मतलब नहीं है, वे बस सजावट के लिए हैं."

संजय सिंह नाम के यूजर ने कमेंट किया कि कम बुद्धि, घटिया नागरिक बोध और मूर्खतापूर्ण व्यवहार वाले भारतीय यात्रा करते हैं. वे अपने बुरे व्यवहार और गंदगी का गर्व से बखान करते हैं. वे कभी भी देश के कानून का पालन नहीं करते. इसलिए सभी भारतीयों को इन देशवासियों से असभ्य व्यवहार का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें | चेकिंग के दौरान पुलिसवाले ने इन्फ्लुएंसर से मांगा दिवाली गिफ्ट, वीडियो देख लोग बोले- ये तो लूट है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vietnam Airport, Vietnam Airport Video, Viral Video, Indian Tourist Viral Video, Harsh Goenka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com