VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर इन दिनों नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक कुली की दिन की कमाई के बारे में बताया गया है. देवांश त्यागी नाम के एक व्लॉगर ने स्टेशन प्रकाश नाम के कुली के साथ पूरा दिन बिताया और उसके काम को रिकॉर्ड किया. कुली ने सिर्फ 12 घंटे की जॉब में 5,500 रुपए की कमाई की थी. इस हिसाब से देखें तो उसकी महीने की कमाई 1.65 हजार रुपए आंकी गई है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
सुबह आठ बजे शुरू हुआ काम
सुबह 8:00 बजे व्लॉगर कुली के साथ स्टेशन पहुंचा, तो पहली ट्रेन पर खाली हाथ रहना पड़ा. लेकिन हार न मानते हुए जब दूसरी ट्रेन आई, तो प्रकाश भैया को पहला काम मिला. सिर पर भारी सूटकेस उठाकर उन्होंने पैसेंजर को ट्रेन तक पहुंचाया और बदले में मिले 250 रुपये. इसके बाद तो जैसे सिलसिला ही चल पड़ा. कहीं से 150 रुपये मिले, तो कहीं से 300 रुपये.
दोपहर 3:00 बजे प्रकाश भैया के हाथ एक बड़ा काम लगा. एक हाथ-ट्रॉली पर ढेर सारे सूटकेस लादकर ले जाने थे, जिसके लिए उन्हें सीधे 1,500 रुपये मिले. इस काम में व्लॉगर ने भी ट्रॉली खींचने में उनकी मदद की.
यहां देखिए पूरा वीडियो:
बीकॉम ग्रेजुएट होकर भी बनना पड़ा कुली
काम के बीच जब दोनों चाय पीने बैठे, तो एक ऐसी बात सामने आई जिसने सबको चौंका दिया. कड़ाके की मेहनत करने वाले प्रकाश भैया असल में बीकॉम (B.Com) ग्रेजुएट हैं. रात 8:00 बजे जब दिन खत्म हुआ, तो प्रकाश भैया ने बताया कि आज उनकी कुल कमाई 5,500 रुपये हुई है.
व्लॉगर ने हिसाब लगाया कि इस तरह तो महीने की कमाई करीब 1.65 लाख रुपये बैठती है. उसने मजाकिया लहजे में दर्शकों से कहा कि इस वीडियो को अपने बीटेक और एमबीए वाले दोस्तों को जरूर भेजें.
वीडियो देख लोगों ने किए कमेंट
इस वीडियो ने आज के पढ़े-लिखे युवाओं को सोचने पर मजबूर कर दिया. वीडियो पर कमेंट करते हुए 'chandni90' ने चुटकी ली, "इस वीडियो ने कॉर्पोरेट नौकरी करने वालों का हौसला ही तोड़ दिया." वहीं 'roshniyadav.31' ने लिखा, "क्या यहां कोई वैकेंसी है, मैं अपने बीटेक वाले दोस्तों को बोल दूं?" नौकरी न मिलने से परेशान 'dwivedipeeyush_18' ने तो भावुक होकर पूछ लिया, "अब क्या करूं मैं, अपनी जॉब छोड़ दूं?"
यह भी पढ़ें | ब्रिटिश ट्रैवलर ने 29 घंटे ट्रेन के फर्स्ट AC में किया सफर, बोला- अगर दोबारा मौका मिला तो पीछे नहीं हटूंगा
यह भी पढ़ें | एआई की वजह से डूबा बिजनेस? संदीप माहेश्वरी ने 6 महीने बाद बताया- वीडियो डालना क्यों बंद किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं