Viral News: एक भारतीय टेक छात्र ने कॉलेज प्लेसमेंट छोड़कर AI स्टार्टअप शुरू किया. हालांकि, कुछ ही समय बाद उसका स्टार्टअप बंद हो गया. इसके बाद उसने जॉब के लिए LinkedIn पर पोस्ट किया. जिसके बाद उसे 45 लाख का कहीं अप्लाई के ऑफर मिल गया. वो भी न कोई टेस्ट, न ही कोई इंटरव्यू. छात्र ने अपनी यह कहानी Reddit पर शेयर की है. साथ ही छात्र ने कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्रों को कुछ टिप्स दी है, जो आगे करियर और जॉब ढूंढने में मदद कर सकता है.
छात्र के बैचमेट्स हर जगह किए अप्लाई
छात्र ने Reddit पोस्ट में बताया कि मैंने स्टार्टअप बनाने के लिए कॉलेज प्लेसमेंट छोड़ दिए. वह स्टार्टअप बंद हो गया. फिर भी फाइनल ईयर में बिना कहीं अप्लाई किए मुझे 45 लाख रुपये सलाना ऑफर मिल गया. उसने लिखा कि प्लेसमेंट सीजन के दौरान मेरे बैचमेट्स बहुत परेशान थे और सैकड़ों जगह अप्लाई कर रहे थे.
कुछ ही दिनों में बंद हो गया स्टार्टअप
उसे लगा कि उसका करियर सेट हो गया है. पर कुछ ही दिनों में उसका फाउंडर चला गया और जनवरी 2026 तक स्टार्टअप बंद हो गया. अब न उसका स्टार्टअप बचा, न प्लेसमेंट का मौका. वह उसकी जिंदगी के सबसे मुश्किल समय में से एक था. जब उसे करियर में आगे कुछ नहीं मिलता दिखाई दिया तो उसने हताश होकर लिंक्डइन पर एक वीडियो पोस्ट किया.
उसी फील्ड के एक फाउंडर ने उसे देखा, वे उसके स्टार्टअप पर नज़र रखे हुए थे. इसके बाद बातचीत के महज 20 मिनट के अंदर उसे 'ग्रोथ' रोल का 45 लाख रुपये के सालाना पैकेज (30 LPA बेस सैलरी + ~60 लाख के ESOPs) ऑफर दे दिया. वो भी न कोई इंटरव्यू, न ही कोई टेस्ट. प्लेसमेंट छोड़ने वाले छात्र ने बताया कि 45 लाख का ऑफर इतनी आसानी से इसलिए मिल गया, क्योंकि इसके लिए उसने 3 साल काफी मेहनत की थी.
छात्र ने क्या-क्या किया
कॉलेज के दौरान छात्र ने भारत की सबसे बड़ी कंज्यूमर-टेक कंपनियों, भारत की सबसे बड़ी फिनटेक कंपनी के एक फाउंडर के B2B स्टार्टअप, बैंगलोर के एक हेल्थ-टेक स्टार्टअप और एक VC फंड के साथ काम किया था. उसने इनमें से कहीं भी फॉर्मल तरीके से अप्लाई नहीं किया था. हर फाउंडर के बारे में रिसर्च की और उन्हें सीधे ईमेल किया.
skipped college placements to build a startup. it died. got a ~45 LPA offer in final year without applying anywhere. here's what worked
by u/backdoor_ai in FresherTechJobsIndia
कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्रों को दी टिप्स.
- फाउंडर्स को सीधे ईमेल करें. रिसर्च करें कि वे क्या बना रहे हैं और बताएं कि आप उनके लिए कैसे फिट बैठते हैं.
- असली काम का अनुभव इकट्ठा करें. हर रोल के बाद, अगला ईमेल भेजना और भी आसान हो जाता है.
- अपना खुद का कुछ बनाएं. अगर वह सफल हो गया, तो आपको जॉब की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी. और अगर नहीं भी चला, तो उस फील्ड के सभी लोग आपको हायर करना चाहेंगे.
(अस्वीकरण: यह कहानी X पर वायरल हुई एक पोस्ट पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्ति द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)
यह भी पढ़ें | गोलगप्पे वाले के सारे खर्च हटाकर महीने की 1.2 लाख कमाई, IIT ग्रेजुएट लड़की बोली- हमारी डिग्री मजाक बन गई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं