विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पुलिसवाले ने इन्फ्यूएंसर से मांगा दिवाली गिफ्ट, वीडियो देख लोग बोले- ये तो लूट है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम के एक होम गार्ड के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है. वीडियो में वह एक कार चालक से लगभग जबरदस्ती दिवाली के गिफ्ट मांगता हुआ दिख रहा है. वह अच्छे गिफ्ट के लिए कार में चेकिंग भी करता है.

चेकिंग के दौरान पुलिसवाले ने इन्फ्यूएंसर से मांगा दिवाली गिफ्ट, वीडियो देख लोग बोले- ये तो लूट है
चेकिंग के दौरान पुलिसवाले ने इन्फ्यूएंसर से मांगा दिवाली गिफ्ट

Viral Video: दिवाली से पहले कंटेंट क्रिएटर विकास दयाल ने एक वीडियो शेयर किया जिसने पुलिस डिपार्टमेंट के काम करने के तरीके पर फिर सवाल खड़ा कर दिया. इस वीडियो में गुरुग्राम में ड्यूटी पर तैनात एक होम गार्ड सड़क किनारे कार चालकों से "दीवाली गिफ्ट" मांगता हुआ दिख रहा है. यह घटना कथित तौर पर तब हुई जब विकास दयाल अपनी कार में परिवार के साथ जा रहे थे और वर्दी पहने उस कर्मचारी ने उन्हें रोक लिया. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1.9 मिलियन व्यूज मिल गए थे. वीडियो में शुरुआत में तो ऐसा लगा जैसे वह त्योहार की बधाई दे रहा हो, लेकिन जल्द ही बातचीत विश करने से आगे बढ़ गई और उस कर्मचारी ने सीधे यह पूछ लिया कि "मेरा दीवाली गिफ्ट कहां है?"

पहले मांगा कैश, फिर गिफ्ट हैंपर उठाकर ले गया

इस घटना को रिकॉर्ड किया गया और बाद में ऑटोमोटिव कंटेंट क्रिएटर दयाल ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो में पहले तो दयाल उस होम गार्ड को बताते हैं कि उनके पास आस वॉलेट नहीं है. वह कैश की जगह UPI के ज़रिए डिजिटल पेमेंट करने का ऑफर देत हैं, जिसे वह वर्दीधारी ठुकरा देता है. वीडियो में दिखता है कि इसके बाद वह होम गार्ड गाड़ी के अंदर रखे गिफ्ट की तलाश शुरू कर देता और बार-बार पूछा कि कार में क्या-क्या सामान रखा है.

जब परिवार ने दिवाली के मौके पर अपनी पसंद का गिफ्ट हैंपर देने की पेशकश की, तो उसे भी कथित तौर पर मना कर दिया गया. इसके बजाय, उस होम गार्ड ने गाड़ी के अंदर मौजूद सामानों में से ही कुछ "बेहतर" चीज देने की मांग जारी रखी.

वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने बैठाई जांच

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल गया, जिसके बाद लोगों ने इसकी आलोचना की और त्योहारों के दौरान ट्रैफिक और सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के आचरण पर सवाल उठाए. अब गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इसमें शामिल होम गार्ड के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई. पुलिस डिपार्टमेंट ने कहा, "वीडियो में दिख रहा व्यक्ति होम गार्ड है, पुलिस का नियमित कर्मचारी नहीं. उसके खिलाफ जबरन वसूली की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. ऐसी गतिविधियों के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति है, और उसके खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जाएगी."

लोग इस वीडियो के कमेंट में लिख रहे हैं कि इस वर्दीधारी को न डर है न शर्म. एक यूजर ने लिखा कि यह चेकिंग नहीं लूट मचा रहा है.

वैसे भले इस वायरल क्लिप ने लोगों का काफी ध्यान खींचा है, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि वीडियो में जो कुछ भी दिख रहा है, वह रिकॉर्डिंग और कंटेंट क्रिएटर द्वार किए गए दावों पर आधारित है. इस घटना से जुड़े डिटेल्स की NDTV द्वारा स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है. दूसरी तरफ यह घटना याद दिलाती है कि आज के दौर में, जब डैशबोर्ड कैमरे और स्मार्टफोन अक्सर आमने-सामने की घटनाओं को कैद कर लेते हैं, तब सड़क पर होने वाली ऐसी हरकतें भी बहुत जल्दी लोगों की नजर में आ सकती है.

यह भी पढ़ें | युवाओं की ड्रग्स छुड़ाने के लिए घोड़ों का सहारा, केरल पुलिस ने बनाया प्लान, आर्मी देगी साथ

यह भी पढ़ें | यूरोप में नौकरी के लिए बिहारी मजदूर का फर्राटेदार अंग्रेजी में इंटरव्यू, विदेशी बोला- 'मेरी तरफ से तुम पास हो'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Diwali, Police Corruption India, Traffic Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com