विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2025

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं ने किया कीर्तन, पुलिस को देखते ही पकड़ लिए कान, बोलीं- Sorry

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं मेट्रो के फ्लोर पर बैठकर भजन-कीर्तन करती नजर आ रही हैं.

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं ने किया कीर्तन, पुलिस को देखते ही पकड़ लिए कान, बोलीं- Sorry
दिल्ली मेट्रो में कीर्तन कर रही महिलाओं का वीडियो वायरल, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन्स

Metro Kirtan Video: दिल्ली में मेट्रो अब ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम का सबसे जरूरी हिस्सा बन गया है. हर दिन दिल्ली वाले लाखों-करोड़ों की संख्या में ट्रैवल करते हैं. वहीं आए दिन सोशल मीडिया पर भी दिल्ली मेट्रो से जुड़े एक से बढ़कर एक कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो कई बार हैरान कर देते हैं. हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं माता रानी का कीर्तन करती नजर आ रही हैं. वीडियो में दो से तीन महिलाएं मेट्रो की सीट पर बैठी हैं और कुछ फ्लोर पर बैठी नजर आ रही हैं, जो माता रानी की तस्वीर लगाकर कीर्तन करते हुए ढोलक-मंजीरे भी बजा रही हैं. इस दौरान मेट्रो में बैठे यात्री उन्हें देख रहे हैं. इन में से कुछ यात्रियों को देखकर साफ पता चल रहा है कि वह डिस्टर्ब हो रहे हैं.

मेट्रो में भजन-कीर्तन

कुछ ही देर में मेट्रो में पुलिस दाखिल होती है, जिसके बाद महिलाएं कीर्तन करना बंद कर देती है और पुलिस वालों से माफी मांगती नजर आती हैं. यही नहीं बार- बार कान पकड़ कर सॉरी भी बोल रही हैं. बता दें कि, billu_sanda_7011 के इंस्टाग्राम पेज पर ये वीडियो शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन लिखा है, Without Police. इसके साथ ही लिखा है, With Police. यानी जब पुलिस नहीं थी, तब महिलाएं बिना किसी टेंशन के आराम से भजन-कीर्तन कर रही थी, लेकिन पुलिस के आने के बाद वे माफी मांगने लगी.

यहां देखें वीडियो

नियमों का पालन करना जरूरी

आपको बता दें कि, मेट्रो के अपने नियम होते हैं जिनका पालन करना हर यात्री के लिए अनिवार्य है. वहीं पालन न करने पर जुर्माने का भुगतान करना होता है. ऐसे में मेट्रो के फ्लोर पर बैठने की अनुमति किसी भी यात्री को नहीं दी गई है, न ही मेट्रो के अंदर किसी तरह का गाना- बजाना और डांस करने की अनुमति है. दिल्ली में मेट्रो को काफी सुरक्षित पब्लिक ट्रांसपोर्ट माना गया है, ऐसे में हर यात्री को सलाह दी जाती है, वह सभी नियमों का पालन करें.

लोगों के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 27 हजार से ज्यादा लोगों की ओर से पसंद किया जा चुका है और लोगों ने वीडियो को लेकर अपने रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, ' पब्लिक ट्रांसपोर्ट लोगों की सुविधा के लिए है, न कि कीर्तन- भजन करने के लिए', वहीं दूसरे ने लिखा, कि महिलाएं अच्छा गा रही हैं, लेकिन मेट्रो में नहीं गाना चाहिए. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ,जब कुछ लोग मेट्रो में अश्लीलता फैलाते हैं, तो तब पुलिस वाले कहां चले जाते हैं'.

ये भी पढ़ें :- सोने की मुर्गी से कम नहीं है ये भैंस

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro Video Viral, Women Did Kirtan In Delhi Metro, Metro Kirtan Video, Kirtan In Delhi Metro, Delhi Metro Kirtan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com