विज्ञापन

अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा; VIDEO

दिल्ली की जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर एक संदिग्ध पकड़ा गया है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें संदिग्ध अचानक से दौड़ लगाता है, लेकिन CISF जवान उससे तेजी से भागते हुए उसे दबोच लेता है.

दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध (फोटो सोर्स: NDTV)
  • दिल्ली की जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है.
  • जांच के दौरान उसके बैग में कुछ संदिग्ध दिखा, जिसकी वजह से उसे रोका गया था.
  • इसी दौरान वह अचानक से भागने लगा, लेकिन CISF जवान ने उसे धर दबोचा.
नई दिल्ली:

दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन CISF जवान ने एक संदिग्ध यात्री को पकड़ा है. यात्री के बैग की एक्स-रे जांच के दौरान स्क्रीन पर एक घनी और संदिग्ध वस्तु दिखाई दी. इसके बाद यात्री वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सतर्क जवानों ने पीछा कर उसे स्टेशन के एग्जिट गेट के पास पकड़ लिया. उसने अपने अंडरगारमेंट सीक्रेट पैकेट छिपा रखा था. जिस पर पुलिस ने उसे रोका था. यात्री ने खुद को कुआलालंपुर में रहने वाला NRI बताया है. इसके बाद सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री और उसके सामान को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया है. 

क्या है जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का यह मामला

दरअसल, घटना उस वक्त की है जब जब जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के सुरक्षा गेट पर आम दिनों की तरह यात्रियों और उनके सामान की चेकिंग हो रही थी. इसी दौरान एक यात्री का बैग जैसे ही एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम मशीन से गुजरा. तो सुरक्षाकर्मी ने बैग के भीतर एक बेहद घनी और संदिग्ध वस्तु देखी. सुरक्षाकर्मी ने जैसे ही उस बैग को अतिरिक्त जांच के लिए रोकने का इशारा किया तो यात्री घबरा गया. वह मोबाइल पर बात करने का बहाना करने लगा और अचानक से मौका देखकर भागा. लेकिन पहले से अलर्ट पर CISF जवान ने तुरंत फुर्ती दिखाई और उसे दौड़कर पकड़ लिया. 

मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ मामला 

संदिग्ध यात्री सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए एस्केलेटर की तरफ भागा और सीधा बाहर निकलना. लेकिन CISF के सतर्क जवानों ने बिना एक पल गंवाए उसका पीछा किया. मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में यह पूरी घटना कैद हुई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे जवान मुस्तैदी से दौड़ते हुए एग्जिट गेट के ठीक पास उस संदिग्ध को दबोच लेते हैं. अगर जवान ने कुछ सेकंड की भी देरी की होती, तो संदिग्ध भीड़भाड़ वाले इलाके में गायब हो सकता था. 

अंडरगारमेंट से मिला पैकेट

अंडरगारमेंट से इसका एक पैकेट मिला है. जिसमें उसने एक सीक्रेट जेब बना रखी थी. इस पैकेट में एक अज्ञात अर्ध-ठोस पदार्थ भरा हुआ था. फिलहाल उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में ई-रिक्शा पर लगाम, रजिस्ट्रेशन के साथ 2 साल का सर्टिफिकेट लेना होगा, ड्राइवर के लिए लाइसेंस अनिवार्य, नियम तोड़े तो वाहन जब्त  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, Jama Masjid Metro Station, Delhi Jama Masjid, Delhi Metro Viral News, Delhi Metro Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com