Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो विश्वस्तरीय मेट्रो नेटवर्क मानी जाती है. मेट्रो के रूट और यहां के स्टेशनों पर साफ-सफाई व मैनेजमेंट की अक्सर तारीफ होती है. कई बार दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं. अब दिल्ली मेट्रो ने विदेशी पर्यटकों का दिल जीत लिया है. भारत घूमने आईं विदेशी महिला पर्यटकों ने दिल्ली मेट्रो के मैनेजमेंट, सफाई और महिला सुरक्षा को लेकर DMRC के इंतजामों की जमकर तारीफ की है. महिला पर्यटक ने सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है.
एसी सिस्टम की हुई कायल
इंस्टाग्राम पर nomadiclovers नाम के हैंडल से दिल्ली मेट्रो की तारीफ वाला पोस्ट किया गया है. जिसमें विदेशी महिला पर्यटकों ने दिल्ली मेट्रो से जुड़ी अन्य दूसरी बातों का भी ज़िक्र किया जो उन्हें खास लगीं. महिला पर्यटक ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि हर स्टेशन पर एंट्री के समय बैग स्कैन और मेटल डिटेक्टर की सुविधा है और महिलाओं के लिए अलग सिक्योरिटी लाइन भी है.

Photo Credit: Instagram@nomadiclovers_
'महिला के लिए रिजर्व कोच'
विदेशी पर्यटक ने मेट्रो के अंदर और उसके प्लेटफॉर्म पर एसी सिस्टम की भी तारीफ की. उन्होंने लिखा कि स्टेशन में घुसते ही एयर कंडीशनिंग शुरू हो जाती है, सिर्फ़ ट्रेन में नहीं. सच कहूं तो, इसके बाद अब किसी भी गर्म और घुटन भरे अंडरग्राउंड प्लेटफ़ॉर्म पर खड़े होना हमारे लिए मुश्किल होगा. महिला पर्यटकों ने बताया कि उन्होंने टिकट के लिए सिर्फ़ 0.30 पाउंड खर्च किए और उन्हें महिलाओं के लिए रिज़र्व कोच में सीट भी मिल गई, जिससे उनका सफ़र ज़्यादा सुरक्षित और आरामदायक रहा.
विदेशी महिला पर्यटकों को दिल्ली मेट्रो की महिलाओं के लिए रिजर्व पहला कोच और पिंक साइन काफी प्रभावित किया है. महिला पर्यटक ने लिखा, "हमें सबसे अच्छी बात यह लगी कि हर ट्रेन का पहला कोच सिर्फ़ महिलाओं के लिए रिज़र्व होता है, और प्लेटफ़ॉर्म पर इसके लिए गुलाबी रंग के साइन भी लगे हैं. इस नियम का सख्ती से पालन भी होता है. अगर कोई पुरुष इसमें सफ़र करते हुए पकड़ा जाता है, तो उस पर तुरंत जुर्माना लगाया जाता है.
यूरोप की मेट्रो में छेड़छाड़ की घटनाओं का जिक्र
महिला टूरिस्ट ने इंस्टाग्राम पर आगे लिखा कि हो सकता है कि कुछ लोगों को यह बात थोड़ी ज़्यादा लगे, लेकिन जिस तरह से यूरोप के शहरों में मेट्रो में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं, हमें नहीं लगता कि यह ज़्यादा है. बल्कि, हम चाहते हैं कि ज़्यादा शहर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिलाओं की सुरक्षा को इतनी गंभीरता से लें.
यह भी पढे़ं- जर्मनी में प्रोडक्ट मैनेजर भारतीय महिला ने शेयर की पे-स्लिप, बताया 2.15 करोड़ की सैलरी का इन-हैंड गणित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं