Snake Video Viral: सोचिए आप किसी नदी किनारे नहा रहे हों और अचानक आपके पास से कोई ऐसा जीव निकल जाए, जिसके बारे में आपने कल्पना भी नहीं की हो, तो यकीनन आपकी भी डर से रूह कांप उठेगी. हाल ही में एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आ रहा है, जो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, घाट पर एक अजीबोगरीब जीव पानी में तैरता नजर आ रहा है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए. किसी ने इस जीव को सांप बताया, तो किसी ने मॉन्स्टर लिजर्ड (गोह) आप भी देखे और बताएं कि, आपके हिसाब से ये क्या है. घाट में इस अजीबोगरीब जीव को देखकर लोग वीडियो और फोटो क्लिक करते नजर आए, जो इन दिनों इंटरनेट पर देखने को मिल रहे हैं.
नदी में दिखा खतरनाक जीव
गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग वाटर पार्क या नदियों में नहाने पहुंच जाते हैं ऐसे में कई बार कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जो न सिर्फ आपको चौंका देती है, बल्कि आप उसे कैमरे में कैद किए बिना नहीं रह पाते. ऐसी ही एक घटना के बारे में चलिए आपको बताते हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो काफी तेजी से शेयर और लाइक किया जा रहा है. यह वीडियो हरिद्वार के रानीपुर मोड़ का बताया जा रहा है. जहां घाट पर कुछ लोग नहा रहे थे, तभी वहां अचानक एक खतरनाक जीव बाहर आ जाता है. कुछ लोग इसे पानी वाला सांप बता रहे हैं, तो कुछ मॉन्स्टर लिजर्ड (गोह). इस जीव को घाट के इतने करीब देखकर लोगों में एक्साइटमेंट बढ़ गया और वहां मौजूद सभी लोग अपने-अपने मोबाइल में इसका वीडियो बनाने लगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
वायरल हो रहे है इस वीडियो को इंस्टाग्राम के जानवी भट्ट 992004 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अभी तक 44 हजार लाइक्स मिल चुके हैं और इसे लगातार शेयर भी किया जा रहा है. हालांकि, आपको बता दें कि जिसे लोग पानी वाला सांप समझ रहे हैं, वो सांप नहीं, बल्कि मॉन्स्टर लिजर्ड (Monitor lizard) है. ये आकार में बहुत बड़े होते हैं और पानी में रहते हैं. ये अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, अरब और एशिया के कई देशों में फैले हुए हैं.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं