विज्ञापन

Video: 'डीएम सर, मेरे घर का रास्ता बनवा दीजिए' मऊ कलेक्टर के ऑफिस पहुंचकर बच्ची ने लगाई गुहार

Mau DM Viral Video: मऊ डीएम से शिकायत करने वाला बच्ची का यह वीडियो सोमवार का है, जो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.

Video: 'डीएम सर, मेरे घर का रास्ता बनवा दीजिए' मऊ कलेक्टर के ऑफिस पहुंचकर बच्ची ने लगाई गुहार
मऊ डीएम के ऑफिस पहुंचकर IAS आनंद वर्धन से घर के सामने की सड़क बनवाने की गुहार लगाती हुई बच्ची की तस्वीर.
X@Prajapat204

Viral Video: उत्तर प्रदेश के मऊ जिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसमें स्कूल ड्रेस पहने एक छोटी बच्ची जिलाधिकारी के दफ्तर में जाकर सड़क बनवाने की गुहार लगाती नजर आ रही है. वो अपनी मासूम आवाज में कहती है, 'डीएम सर, मेरे घर का रास्ता बनवा दीजिए. जब मैं स्कूल आती-जाती हूं तो गिर जाती हूं. मेरी ड्रेस भी गंदी हो जाती है.'

'मैं 1st क्लास में हूं'

इतना सुनने के बाद डीएम आनंद वर्धन उस बच्ची की तरफ देखते हैं और हल्की मुस्कान के साथ उससे पूछते हैं- बेटा आप स्कूल साइकिल से जाती हो या बस में? तब बच्ची समरा नाज जवाब देते हुए कहती है कि वो ऑटो में बैठकर रोजाना स्कूल पढ़ने जाती है. इसके बाद डीएम पूछते हैं कि आप कौन सी क्लास में हो? जवाब में समरा नाज 1st क्लास कहकर चुप हो जाती है.

'मैं रास्ता ठीक करवा दूंगा'

इसके बाद डीएम आनंद समरा नाज की एप्लीकेशन पर तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दे देते हैं. वे बच्ची को चॉकलेट देते हैं और कहते हैं कि आप आराम से घर जाओ. मैं नगर पालिका को बोलकर सड़क बनवा दूंगा. आप पढ़ाई पर ध्यान देना, रोज स्कूल जाना. रास्ता ठीक हो जाएगा.

'मैं आपके पापा को डांट लगाऊंगा'

जाते-जाते वो बच्ची से पूछते हैं कि आप आज स्कूल क्यों नहीं गईं? इस पर समरा बताती हैं कि मैं स्कूल गई थी, लेकिन पापा जल्दी छुट्टी करवा लाए. इसके बाद डीएम उससे कहते हैं कि वो उनके पापा को डांट लगाएंगे क्योंकि वार्ड नंबर-17 में 25 मीटर खराब रास्ते को सही कराने की जो बात वो खुद कह सकते थे, उसके लिए आपको छुट्टी करवाकर लाने की जरूरत नहीं थी.

सोशल मीडिया पर वीडियो देख लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया. एक यूजर ने डीएम साहब की कार्रवाई को देखकर उन्हें सैल्यूट किया. वहीं दूसरे शख्स ने बच्ची को कुर्सी न देने पर सवाल उठाए. जबकि तीसरे शख्स ने कहा कि सरकार और डीएम को शर्म आनी चाहिए कि खराब सड़कों और बुनियादी ढांचे की वजह से 7 साल की बच्चे को कलेक्टर ऑफिस आना पड़ा.

ये भी पढ़ें:- पहली बार भारतीय ट्रेन में चढ़ी नीदरलैंड की महिला, भीड़ देखकर घबराईं; बोलीं- 'आगरा से भगा देंगे'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MAU, Anand Vardhan, Viral Video, UP News, Dm Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com