विज्ञापन

पहली बार भारतीय ट्रेन में चढ़ी नीदरलैंड की महिला, भीड़ देखकर घबराईं; बोलीं- 'आगरा से भगा देंगे'

Netherland Woman in India: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर वेस और निको की इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, भारत की भीड़-भाड़ वाली जगहों पर उन्हें कमाल के लोग मिले. इस दौरान उन्होंने स्ट्रीट फूड का स्वाद भी चखा. अपने एक्सपीरियंस पर बनाए कुल 17 वीडियो वो जल्द ही शेयर करेंगे.

पहली बार भारतीय ट्रेन में चढ़ी नीदरलैंड की महिला, भीड़ देखकर घबराईं; बोलीं- 'आगरा से भगा देंगे'
नीदरलैंड की महिला ने पहली बार किया भारतीय रेलवे में सफर, बोलीं- 'स्टेशन पहुंचकर लगा कि वो मुझे भगा देंगे'
Instagram@boutique.diaries

Viral Video: नीदरलैंड और मोल्दोवा के फेमस ट्रैवल ब्लॉगर कपल (Wes & Nico) पिछले करीब 1 महीने से भारत घूम रहे हैं. दिल्ली (Delhi) में पहले दिन ही फोन चोरी हो जाने का एक्सपीरियंस शेयर करने के बाद, अब उन्होंने भारतीय रेलवे (Indian Railways) में पहली बार सफर करने का अपना अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया है. 43 सेकंड के इस वीडियो में वे ट्रेन की सफाई, ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग ऑप्शन, वेंडर्स और भीड़-भाड़ की बात कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद लोग कमेंट बॉक्स में अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.

'हमें कहीं ज्यादा खराब हालत की उम्मीद थी'

इंस्टाग्राम (boutique.diaries) पर 29 अगस्त पोस्ट किए गए इस वीडियो में निको कहती हैं, 'हमने दिल्ली से आगरा के 2 घंटे के सफर के लिए एक स्लीपर केबिन बुक किया था और सच कहूं तो हमें इससे कहीं ज्यादा खराब हालत की उम्मीद थी. सही डिब्बा और अपनी सीटें ढूंढना थोड़ा भाग-दौड़ वाला काम था, लेकिन जब हम आखिरकार वहां पहुंचे, तो हमें सच में बहुत अच्छा सरप्राइज मिला. केबिन काफी साफ-सुथरा, बड़ा और एयर-कंडीशंड था. हमें 2 बेड, प्राइवेसी के लिए पर्दे, एक अच्छा शीशा और ठीक से काम करने वाली लाइटें मिलीं. सच कहूं तो, उस कीमत के हिसाब से यह हमारी उम्मीद से कहीं बेहतर था. हमें इससे कहीं ज्यादा खराब हालत की उम्मीद थी.'

'ऐसा लगा कि वे मुझे आगरा से निकाल देंगे'

डच महिला ने आगे कहा, 'आप ट्रेन में खाना भी मंगवा सकते थे, और अगर ऐसा न हो पाता, तो ट्रेन में खाना-पीना बेचने वाले वेंडर भी घूम रहे थे. हालांकि, हमने उनसे कुछ नहीं खरीदा. टॉयलेट की हालत देखकर हमें कोई हैरानी नहीं हुई. वे बहुत गंदे थे और स्मैल कर रहे थे. लेकिन हमें इस बात की खुशी थी कि हमारा सफर ज्यादा लंबा नहीं था. कुल मिलाकर देखा जाए तो 6 यूरो (663 रुपये) के हिसाब से ट्रेन का सफर काफी अच्छा था. लेकिन आगरा स्टेशन पहुंचने पर वहां पूरी तरह अफरा-तफरी मची हुई थी. मुझे ऐसा लगाने लगा था कि वे मुझे आगरा से बाहर निकाल देंगे. लेकिन हम सुरक्षित वहां से अपने होटल पहुंच गए.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में रेलवे से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए 139 नंबर पर कॉल करने की सलाह दी. जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप लोग यहां मेहमान बनकर आए हैं, फिर भी ऐसी बातें क्यों करते हैं? आपकी बातें हमेशा इसी से शुरू होती हैं कि हमें तो इससे कहीं ज्यादा बुरा हाल देखने की उम्मीद थी. किस बारे में? क्या उन पहले से बनी-बनाई धारणाओं के बारे में जो आपके देश में फैली हुई हैं? हमारे पास जो कुछ भी है, हम उसमें पूरी तरह खुश हैं और इस देश का नागरिक होने पर हमें बहुत गर्व है.'

ये भी पढ़ें:- 'अमेरिका में सफल था, भारत आकर फेल हो गया', 10 साल बाद देश लौटे NRI का छलका दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Train Travel, Sleeper Train, Indian Railways, Travel Experience, Agra Railway Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com