ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोर्ट में 25 सितंबर से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण की शुरुआत होने जा रही है. यह ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक चलेगा. ट्रेड शो को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी, इसे लेकर तैयारी लगातार जारी है. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में विकसित उत्तर प्रदेश के साथ ओडीओपी से लेकर बड़े-बड़े इन्वेस्टमेंट की झलक भी एक ही छत के नीचे दिखाई देगी.
गृह मंत्री शाह और सीएम योगी होंगे शामिल

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में.
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 पार्टनरिंग कंट्री
जानकारी के अनुसार, ट्रेड शो में 600 से ज्यादा इंटरनेशनल बायर्स पहुंचेंगे. 88 देश इसमें भागीदारी करेंगे और 2400 एक्जीबिटर्स इसमें हिस्सा लेंगे. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो इस बार 6 पार्टनरिंग कंट्री है, जिनमे ऑस्ट्रिया, वियतनाम, जापान, रूस, सिंगापुर और बेलारूस शामिल है. एक्सपो के लिए अब तक एक लाख से ज्यादा बीटूबी रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन मुस्तैद है और लगातार तैयारी में जुटा हुआ है.

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण को लेकर लगे पोस्टर-बेनर.
जिलाधिकारी ने की शो में आने की अपील
गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं. सभी लोग इस शो हिस्सा लें, सभी के लिए एंट्री पूरी तरह फ्री है. युवाओं और स्टूडेंट के लिए इस शो में बहुत कुछ खास रहने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं