सोशल मीडिया पर अक्सर हैरान कर देने वाले वीडियोज वायरल होते रहते हैं. एक ऐसा ही वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे. इस वीडियो में दो लड़के तेज रफ्तार में जा रही बाइक पर स्टंट(Stunt On Bike) करते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन, स्टंट करते हुए उनके साथ जो हुआ वो देखकर तो कोई भी ऐसा स्टंट करने के बारे में कभी नहीं सोच पाएगा. इस वीडियो को आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा (IPS Officer Dipanshu Kabra) ने शेयर किया है. इस वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, इसे मूर्खता में ना गंवाना”.
देखें Video:
ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा.
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) March 8, 2021
इसे मूर्खता में ना गंवाना. pic.twitter.com/9l4yLKSMly
इस वीडियो आप देखिए कैसे दो लड़के तेज रफ्तार में जा रही बाइक पर स्टंट कर रहे हैं. एक लड़का बाइक चला रहा है और दूसरा बाइक पर अपने हाथ हवा में फैलाए हुए पीछे खड़ा हुआ है. जैसे ही बाइक कुछ दूर जाती है पीछे खड़े लड़के का पैर फिसलता है और वह बुरी तरह चलती बाइक से गिर पड़ता है और जैसे ही बाइक आगे जाती है दूसरा लड़का भी बाइक लेकर बुरी तरह सड़क के किनारे जाकर गिर जाता है. वीडियो देखकर तो यही लग रहा है कि दोनों ही लड़के बुरी तरह से घायल हुए होंगे.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर अबतक इस वीडियो को 9 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. लोग भी कमेंट सेक्शन में किसी को भी ऐसे स्टंट ना करने की सलाह दे रही हैं. क्योंकि जरा सी लापरवाही की वजह से आपको अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं