विज्ञापन

VIDEO: गले में रस्सी ​​बांधकर 8 बाइक खींच रहा शख्स अचानक हुआ बेहोश, लोग लेफ्ट-राइट खींचते रहे

वीडियो में केसरिया गमछा गले में डाले एक शख्स को 8 बाइकों के साथ स्टंट करते देखा जा सकता है, जो अचानक एक हादसे में बदल जाता है.

VIDEO: गले में रस्सी ​​बांधकर 8 बाइक खींच रहा शख्स अचानक हुआ बेहोश, लोग लेफ्ट-राइट खींचते रहे
मेले में स्टंट करते हुए शख्स की तस्वीर.
X@ripper_dhruvaa

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स गर्दन के चारों ओर रस्सी लपेटकर 8 बाइक को खींचते हुए नजर आ रहा है. 4 बाइक लेफ्ट साइड में हैं और बाकी 4 राइट साइड में खड़ी हैं. उन बाइकों पर कुल 8 लोग बैठे हैं जो सिग्नल मिलते ही रेस देखकर बाइक को आगे बढ़ाने लगते हैं. करीब 10 सेकंड तक सबकुछ ठीक से चलता है, लेकिन 11वें सेकंड में स्टंट कर रहा शख्स घुटनों के बल बैठ जाता है और 12वें सेकंड में बेहोश हो जाता है.

लेफ्ट-राइट खींचते रहे लोग

यह देखकर दो लोग दौड़कर उसके पास आते हैं. एक युवक की गर्दन से रस्सी निकालने की कोशिश करता है, जबकि दूसरा लेफ्ट साइड की चारों बाइकों की रस्सियों को पकड़कर आगे बढ़ने से रोकता है. लेकिन तभी राइट साइड की चारों बाइक आगे बढ़ जाती हैं, जिससे घुटनों के बल बैठा शख्स जमीन पर आ गिरता है . यह देखकर बाकी लोगों की भीड़ भी उस शख्स के पास आ जाती है और बाइक चला रहे लोगों को आगे बढ़ने से रोक देती है.

कब और कहां की घटना है?

39 सेकंड का यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को देखने से यह किसी मेले का दृश्य लग रहा है, लेकिन इसकी सही लॉकेशन, तारीख और लोगों की पहचान का खुलासा अभी नहीं हो पाया है.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

एक्स पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ लोग यह जानना चाह रहे हैं कि उस शख्स ने हाथों के बजाय गर्दन के चारों और रस्सी क्यों लपेटी. जबकि कुछ इसे नार्कोस मूवी के सीन से रिलेट कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'उसे लगा कि वह कोई बॉलीवुड हीरो है, जो रस्सियां पकड़कर बाइकों को रोक देगा.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'इससे मुझे नार्कोस के उस दृश्य की याद आ गई.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'रस्सियों को गर्दन के बजाय बांहों से क्यों नहीं बांधा गया?'

चौथे यूजर ने लिखा, 'अब वह अपनी बाकी की जिंदगी के लिए अपने परिवार पर निर्भर रहेगा. मुझे उसके परिवार की महिलाओं और बच्चों पर तरस आता है.'

यह भी पढ़ें | पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में बैठी विदेशी महिला, बोलीं- 'इसे देखकर इंग्लिश ट्रेनों को शर्म आ जाए'

यह भी पढ़ें | ट्रैफिक की झंझट ही खत्म! आसमान में उड़कर ऑफिस जाता शख्स, लोग बोले- काश, मैं भी इस तरह पहुंचता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bike Stunt, Mela, Narrowly Escaped Death, Viral Video, Stunt Gone Wrong
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com