विज्ञापन

हरिद्वार पुलिस ने शेयर किया पल्सर बाइक पर स्टंट करते युवक का वीडियो, लोग बोले- 'ये इच्छा नहीं मजबूरी है'

बाइक स्टंट के इस वीडियो ने इंटरनेट पर इच्छा बनाम मजबूरी के मुद्दे पर बहस छेड़ दी है.

हरिद्वार पुलिस ने शेयर किया पल्सर बाइक पर स्टंट करते युवक का वीडियो, लोग बोले- 'ये इच्छा नहीं मजबूरी है'
बाइक स्टंट के वीडियो ने सोशल मीडिया पर छेड़ी बहस.
X@haridwarpolice

Viral Video: हरिद्वार पुलिस ने मंगलवार सुबह 6 बजे अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से 16 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हेलमेट पहने एक युवक बजाज पल्सर बाइक से स्टंट करता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता कि जैसे ही युवक चलती बाइक की सीट पर 'टाइटैनिक पोज' में खड़ा होता है, तभी उसका बैलेंस बिगड़ जाता है, और वो बचने के लिए जमीन पर कूद जाता है.

सड़क पर हुई 'क्रैश लैंडिंग'

चलती बाइक से अचानक जमीन पर कूदते ही वो संभल नहीं पाता है और कलाबाजी खाते हुए सड़क किनारे जा गिरता है. वहीं उसकी बाइक कुछ दूर बिना ड्राइवर के चलती है और फिर एक पेड़ के जाकर गिर जाती है. इस पूरी घटना को पीछे की बाइक पर चल रहे युवक के दोस्त अपने फोन के कैमरे से रिकॉर्ड कर लेते हैं, जो अब बाकी लोगों के लिए सबक देने का काम कर रही है.

क्या मिलता है ऐसे स्टंट करके?

पुलिस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'क्या मिलता है ऐसे स्टंट करके? कुछ सेकंड का रोमांच… लेकिन एक गलती पूरी जिंदगी का पछतावा बन सकती है.'

'जब आय के साधन सीमित हों तो...'

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने इच्छा और मजबूरी की तरफ इशारा किया. उन्होंने लिखा, 'सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़, समाज को एक विकृत परिस्थिति में तब्दील कर रही है. शिक्षा, संस्कार और आर्थिक आभाव के चलते जब आय के साधन सीमित हो जाते हैं तो लोग सोशल मीडिया पर ऐसे काम करने लगते हैं, जिसे देखकर समाज में गलम संदेश जाता है.'

यह भी पढ़ें : VIDEO: बैंकॉक में बाढ़ से बिगड़े हालात, गलियों में तैर रहे सांप और मगरमच्छ, शहर में 'आपदा' घोषित

यह भी पढ़ें : जिसे Google ने नहीं चुना, वही YouTube पर बनी स्टार, वायरल हुई 'लूजर' से 'लकी' बनने की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haridwar Police, Bike Stunt, Viral Video, Road Safety, Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com