नन्हें शैतानों की फुर्ती का कोई मैच नहीं हो सकता. न इन्हें चोट लगने का कोई डर होता है न गिरने की फिक्र. कहते भी तो हैं इग्नोरेंस इस ब्लिस. छोटे बच्चों को ये पता ही नहीं होता कि किसी काम करने में कितना जोखिम हो सकता है. बस इसी वजह से वो अक्सर ऐसे कारनामों को अंजाम देते हैं जिसे देखकर आप हैरान रह जाएं. एक फुर्तीले से बच्चे का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो तेजी से ऊंची ऊंची जगहों पर चढ़ रहा है. ये वीडियो देखकर आप भी इस सोच में पड़ जाएंगे कि इस नन्हे को रोकें भी तो कैसे.
We can learn the easy technique of getting somewhere from this kid...
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) May 20, 2022
pic.twitter.com/gwu5uSeIB3
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
ऐसी फुर्ती का क्या कहना
किचन के प्लेटफॉर्म की इस ऊंचाई को देखिए. और जरा इस नन्हें से बच्चे की हाइट देखिए. क्या आपको लगता है कि ये बच्चा इस प्लेटफॉर्म पर चढ़ पाएगा. खासतौर से तब जब बीच में ऐसा कोई सहारा भी नहीं जिस पर पैर रख कर ये बच्चा प्लेटफॉर्म पर चढ़ सके. लेकिन इसकी फुर्ती देखकर आपकी सोच बदल जाएगी. आप पलक भी झपका नहीं सकेंगे और ये बच्चा प्लेटफॉर्म पर चढ़ जाएगा. उसके बाद आप सोचते रहिए कि इन छोटे से हाथों को इतनी ताकत कैसे मिली और कैसे नन्हें कदमों में इतनी जान आ गई जो सरपट ऊपर चढ़ता चला गया. वो भी एक बार नहीं कई बार
ऐसा है लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो को Tansu Yegen नाम के ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है. लोग बच्चे की इस फुर्ती को देखकर कितने हैरान हैं उनके कमेंट से ये अंदाजा लगाया जा सकता है. सिर्फ इतना ही नहीं कई लोगों ने तो ये भी कह दिया कि कोई पैरेंटिंग टिप बच्चों को रोक नहीं सकती और चाइल्ड प्रूफिंग जैसी कोई चीज नहीं होती. कुछ ट्विटर यूजर बच्चे को भविष्य का एवरेस्ट क्लाइंबर भी कह रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं