कोरोनावायरस लॉकडाउन (CoronaVirus Lockdown) के दौरान एक शादी (Marriage) का वीडियो टिकटॉक (TikTok) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. जहां लड़कीवालों ने दूल्हे को नया मास्क पहनाकर स्वागत किया. टिकटॉक पर इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है. भारत में लॉकडाउन का अगला चरण 30 जून तक चलेगा. सरकार ने इसे लॉकडाउन के बजाय अनलॉक 1 कहा है. अनलॉक 1 में सरकार ने लोगों को थोड़ी राहत दी है. ऐसे में जिन लोगों की शादी रुकी थी, वो अब अनलॉक में कर रहे हैं. कम मेहमानों के साथ शादियां हो रही हैं.
टिकटॉक वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारातियों के साथ दुल्हन के घर पहुंचता है. लड़की वालों ने बारातियों को सैनेटाइज किया और फिर दूल्हे को नया मास्क पहनाया. वहीं बारातियों को भी मास्क पहनाया गया और सैनेटाइज से सभी को सैनेटाइज किया. लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
देखें TikTok Viral Video:
@sahilariff happy sanatize barat????????
♬ original sound - mr_johnny_sins
इस वीडियो के अब तक 2.5 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 1 लाख से ज्यादा लाइक्स और 100 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. शादी में ज्यादा मेहमान मौजूद नहीं थे. बता दें, अनलॉक 1 में विवाह जैसे कार्यक्रमों में भी मेहमानों की संख्या 50 से अधिक होने की इजाजत नहीं दी गयी है.
भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा नए 9,304 मामले सामने आए हैं जबकि 260 लागों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही बृहस्पतिवार तक देश में संक्रमितों एवं इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर क्रमश: 2,16,919 और 6,075 हो गयी है. अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत अब कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में सातवें स्थान पर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं