विज्ञापन

एडल्ट लाइफ की असली 'लग्जरी' मानी जाती हैं ये 15 चीजें, लोग बोले- सबको आसानी से नहीं मिलतीं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वायरल 15 चीजों की एक लिस्ट ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि असल में अमीर होना क्या है.

एडल्ट लाइफ की असली 'लग्जरी' मानी जाती हैं ये 15 चीजें, लोग बोले- सबको आसानी से नहीं मिलतीं
इस पोस्ट को 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. (सांकेतिक तस्वीर)
Pexels

Trending: जब हम छोटे होते हैं, तो महंगी कार, बड़ा घर और हर साल अलग देश में यात्रा करने को ही लग्जरी मानते हैं. लेकिन, जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं और जिम्मेदारियों को बोझ कंधों पर आता है, तब चैन की नींद ही सबसे बड़ी लग्जरी लगने लगती है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर @FitAndFortune नाम के हैंडल से 6 नवंबर 2026 को शेयर की गई एक पोस्ट में उन 15 चीजों का जिक्र किया गया है, जो आज के दौर में किसी भी इंसान के लिए सबसे बड़ी लग्जरी हैं.

ये 15 चीजें हैं एडल्ट लाइफ की असली 'लग्जरी'

पोस्ट के मुताबिक, ईएमआई फ्री कार, शांत पड़ोसी, सैलरी के बाद बचा पैसा, क्रेडिट कार्ड का कर्ज न होना, घर में सुकून, आराम से कॉफी पीने का समय, बिना अलार्म के जागना, उधार लिए बिना घूमने जाना, दर्द-मुक्त शरीर, अपने वीकेंड पर पूरा हक, बिना अपराधबोध के 'ना' कह पाना, राशन खरीदते समय हिसाब न लगाना, मजबूत इमरजेंसी फंड, भरोसेमंद लोग और भविष्य का डर न होना, एडल्ट लाइफ की असली लग्जरी है.  अगर आपको लगता है कि आप अमीर नहीं हैं, तो एक बार इस लिस्ट को जरूर पढ़िए. अगर आपके पास इनमें से ज्यादातर चीजें हैं, तो यकीन मानिए आप दुनिया के सबसे खुशनसीब और लग्जरी लाइफ जीने वाले लोगों में से एक हैं.

यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:-

सोशल मीडिया पर पोस्ट पढ़कर क्या बोले लोग?

इस लिस्ट ने इंटरनेट पर लोगों के दिलों को छू लिया है. यूजर्स का कहना है कि ये चीजें सुनने में जितनी आसान लगती हैं, असल जिंदगी में उतनी ही मुश्किल से मिलती हैं. 

पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'मेरे लिए तो असली लग्जरी वो बच्चे हैं जो आपसे सच में प्यार करते हैं और आपके साथ रहना चाहते हैं. अगर ये है, तो बाकी सब चलेगा.'

वहीं एक दूसरे यूजर ने अपनी सच्चाई बताते हुए लिखा, 'मेरे पास एक दर्द-मुक्त शरीर को छोड़कर लिस्ट में शामिल बाकी सब कुछ है, हालांकि मुझे भविष्य से थोड़ा डर जरूर लगता है.'

तीसरे यूजर को लिस्ट की दो बातें सबसे ज्यादा पसंद आईं. उसने लिखा, 'शांत पड़ोसी और बिना अलार्म के उठना ही एक अच्छी जिंदगी की निशानी है.'

इस भागदौड़ भरी जिंदगी की हकीकत को बयां करते हुए एक अन्य यूजर ने तो यहां तक कह दिया, 'ये सारी चीजें तो रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी जैसी लग रही हैं.'

यह भी पढ़ें:- फिजिक्स वाला के अलख पांडे सर ने नेक्सा कर्मचारी को दिया दिवाली गिफ्ट, लोग बोले- एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे

यह भी पढ़ें:- बरसाना घूम रही UAE ने महिला ने बताया अपना एक्सपीरियंस, बोलीं- भारत की धरती पर कदम रखते ही 180 डिग्री बदली लाइफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adult Life, Viral Tweet, Lifestyle, Debt Free Life, Luxuries
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com