विज्ञापन

फिजिक्स वाला के अलख पांडे सर ने नेक्सा कर्मचारी को दिया दिवाली गिफ्ट, लोग बोले- एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे

दिवाली के मौके पर अलख पांडे ने नेक्सा शोरूम के एक कर्मचारी को गिफ्ट दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

फिजिक्स वाला के अलख पांडे सर ने नेक्सा कर्मचारी को दिया दिवाली गिफ्ट, लोग बोले- एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे
खबर लिखे जाने तक अलख पांडे सर के इस वीडियो को 7 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
Instagram@alakhsir_pw

Viral Video: फिजिक्स वाला के को-फाउंडर अलख पांडे ने 6 नवंबर की शाम करीब 7 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे नेक्सा शोरूम के एक बुजुर्ग एम्प्लॉई को दिवाली गिफ्ट में होंडा शाइन 100 डीएक्स बाइक देते नजर आ रहे हैं. बाजार में इस बाइक की ऑन रोड कीमत करीब 87 हजार रुपये है. इस बाइक को तोहफे में पाकर बुजुर्ग कर्मचारी इतने खुश हो जाते हैं कि अलख पांडे के पैर छूने लगते हैं और उन्हें दिल से धन्यवाद देने लगते हैं.

कौन है ये शख्स?

अलख पांडे ने वीडियो में कहा, 'ये वही शख्स है, जिंदगी भर नेक्सा के शोरूम में काम करते हुए दूसरों की नई गाड़ियों से पर्दे हटाए, लेकिन खुद एक साइकिल तक नहीं खरीद पाए. आज दिवाली के मौके पर आप सभी की तरफ से हमने इन्हें एक सरप्राइज दिया है.' आपको बता दें कि कुछ समय पहले इस शख्स का वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें ऊपर 'जादूगर' लिखा हुआ था.

7 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो

इंस्टाग्राम पर पोस्ट होने के मात्र 13 घंटे के अंदर अलख पांडे के इस वीडियो को 7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और व्यूज का आंकड़ा अभी भी तेजी से बढ़ता जा रहा है. इस वीडियो के कमेंट में लोग बुजुर्ग शख्स को बधाई देते हुए अलख पांडे के बारे में भावुक कर देने वाली बातें लिख रहे हैं.

'एक ही तो दिल है, कितनी बार जीतोगे' 

एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हमारे पास एक ही तो दिल है अलख सर, आप उसे कितनी बार जीतोगे.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप लोगों के सपने पूरे करने वाले बन गए हो.'

तीसरे यूजर ने वर्ड प्ले में लिखा, 'आप PW- फिजिक्स वाला नहीं, DW- दिल वाले हो.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'सर, आपकी तारीफ करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं.'

यह भी पढ़ें:- बनारस के रंग में रंग गई नीदरलैंड की यूट्यूबर, बोली- ये लोग मृत्यु का भी जश्न मनाते हैं

यह भी पढ़ें:- 94 साल पहले का बनारस, काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानव्यापी मस्जिद को पहचानना भी होगा मुश्किल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alakh Pandey, Physics Wallah, Diwali 2026, Diwali Gift, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com