Places to Visit in December: नवंबर का महीना कुछ दिन में खत्म होने जा रहा है और इसी के साथ साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो जाएगा. दिसंबर घूमने-फिरने के लिए सबसे बेहतरीन महीनों में से एक माना जाता है, लेकिन इस दौरान कई टूरिस्ट प्लेस काफी भीड़भाड़ वाले हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप परिवार के साथ सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप बिना ज्यादा भीड़ के प्राकृति, लोकल ट्रेडिशन और फन एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं. इसी कड़ी मेंं आज हम आपको 4 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ठंड के मौसम और दिसंबर में घूमने के लिए बेस्ट हो सकती हैं. ऐसे में आप घूमने के लिए जल्दी से प्लानिंग भी कर लें.
1. शिलॉन्ग, मेघालय
मेघालय की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बसा शिलॉन्ग दिसंबर में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है. हरियाली, सुहावना मौसम और शांत वातावरण इसे परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए खास बनाते हैं. यहां आपको बड़े हिल स्टेशनों जैसी भीड़ नहीं मिलेगी, जिससे आप आराम से प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं. शिलॉन्ग में आप उमियाम झील, एलीफेंट फॉल्स जैसी खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं और लोकल फूड का स्वाद भी ले सकते हैं. यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी शिलॉन्ग एयरपोर्ट शहर सेे करीब 30 किमी दूर है, जबकि गुवाहाटी रेलवे स्टेशन लगभग 100 किमी की दूरी पर स्थित है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली घूमने निकले हैं तो इस मार्केट को न करें मिस, शॉपिंग और खाने के साथ दिख सकते हैं बॉलीवुड सितारे
2. गोकर्ण, कर्नाटक
अगर आप गोवा जैसी भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत बीच डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो कर्नाटक का गोकर्ण आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. अपने साफ-सुथरे समुद्र तटों और सुकून भरे माहौल के लिए मशहूर गोकर्ण परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए एक शानदार जगह है. यहां आप समुद्र किनारे आराम करने के साथ-साथ छोटी ट्रैकिंग और आध्यात्मिक स्थलों की सैर का भी आनंद ले सकते हैं. दिसंबर में यहां का मौसम सुहावना रहता है, जिससे बीच घूमना और दर्शनीय स्थलों को देखना और भी मजेदार हो जाता है. यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट गोवा का डाबोलिम एयरपोर्ट है, जो लगभग 140 किलोमीटर दूर है. वहीं, गोकर्ण रोड रेलवे स्टेशन शहर से करीब 10 किलोमीटर की की दूरी पर स्थित है.
3. जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में स्थित जीरो वैली एक बहुत खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है, जो अपनी हरियाली और आदिवासी संस्कृति के लिए जाना जाता है. दिसंबर के महीने में यहां का मौसम ठंडा और बेहद सुहावना रहता है. ये जगह अभी भी ज्यादा पर्यटकों की भीड़ से दूर है, इसलिए परिवार के साथ सुकून भरी छुट्टियां बिताने के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती है. यहां आप धान के खेतों के बीच सैर कर सकते हैं और पारंपरिक स्थानीय व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं. जीरो वैली पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट लीलाबाड़ी है, जो यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर है. वहीं, नाहरलगुन रेलवे स्टेशन भी लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
4. खजुराहो, मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के खजुराहो में दिसंबर के महीने में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है, जिससे घूमने का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है. बाकी जगहों से भीड़ यहां कम होती है. यहां आप वेस्टर्न ग्रुप ऑफ टेम्पल्स का भ्रमण कर सकते हैं, शाम को होने वाले लाइट एंड साउंड शो का आनंद ले सकते हैं और खूबसूरत रनेह फॉल्स भी देख सकते हैं. खजुराहो पहुंचना काफी आसान है क्योंकि यहां अपना एयरपोर्ट मौजूद है. वहीं, खजुराहो रेलवे स्टेशन शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर है और सड़क मार्ग से ये झांसी-सतना जैसे शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है.
यह भी पढ़ें: कभी चखी है नागालैंड की फूलों वाली चाय और कश्मीर का कलाड़ी कुलचा? सरस फूड फेस्टिवल में मिलेगा देशभर का स्वाद
यह भी पढ़ें: कम बजट में पहाड़ों की करनी है सैर? ट्रेन से घूम आएं ये 6 शानदार हिल स्टेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं