विज्ञापन

बरसाना घूम रही UAE ने महिला ने बताया अपना एक्सपीरियंस, बोलीं- भारत की धरती पर कदम रखते ही 180 डिग्री बदली लाइफ

UAE Woman In India: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर एल्सा की इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, वे इस वक्त दिल्ली में हैं. शनिवार को उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वे भारतीय कल्चर की तारीफ करती नजर आ रही हैं.

बरसाना घूम रही UAE ने महिला ने बताया अपना एक्सपीरियंस, बोलीं- भारत की धरती पर कदम रखते ही 180 डिग्री बदली लाइफ
एल्सा ने कहा कि भारत में बहुत कुछ ऐसा है जो उसे बाकी देशों से अलग बनाता है.
Instagram@be.you_be.devi

Viral Video: यूएई की रहने वाली एल्सा ने भारत की स्प्रिचुअल जगहों को एक्सप्लोर करने के बाद अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. उनका कहना है कि भारत की मिट्टी में कदम रखते हुए जिंदगी 180 डिग्री तक बदल जाती है. उनके मुताबिक, 'इंडिया सिर्फ एक देश नहीं है. यह एक अनुभव है, जिसे महसूस करने के लिए जिंदगी में एक बार यहां जरूर आना चाहिए. क्योंकि भारत न केवल आपके शरीर को फिर से ऊर्जा देता है, बल्कि यह आपकी आत्मा को भी जगा देता है.'

'बहुत से लोग थाईलैंड को चुनते हैं'

एल्सा ने कहा, 'भारत एक ऐसी जगह है जहां स्पिरिचुअलिटी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है. यहां, आप चीजों  गहराई से देखने लगते हैं, ज्यादा महसूस करने लगते हैं, और खुद के एक नए रूप को खोज पाते हैं. लेकिन, बहुत से लोग इसके लिए थाईलैंड को चुनते हैं, क्योंकि वहां की प्रकृति बहुत सुंदर है और वहां एक शांत ऊर्जा है. मगर, मैं उनको बता दें कि लेकिन भारत उससे भी अलग और खास है.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'मुझे भारतीय संस्कृति से प्यार है'

एल्सा ने एक दूसरे वीडियो में कहा, 'मुझे भारतीय संस्कृति से प्यार है. मेरा मानना है कि महिलाओं को सबसे पहले खुद को समझना और खुद से प्यार करना सीखना  चाहिए. महिलाओं को अपने घर की जिम्मेदारी निभाना, खाना बनाना और अपने आसपास के माहौल का ध्यान रखना आना चाहिए. साथ ही उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि अकेले रहते हुए खुश और आत्मनिर्भर कैसे रहा जाए.' एल्सा के मुताबिक, ये सभी बातें महिलाओं को मजबूत बनाती हैं और उन्हें किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती.

रिश्तें मजबूत कैसे बनते हैं?

एल्सा का यह भी मानना है कि पुरुष और महिलाओं की भूमिकाएं अलग हो सकती हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं. उनके अनुसार, पुरुष काम और कमाई के जरिए योगदान देते हैं, जबकि महिलाएं जीवन के कई पहलुओं को संभालती हैं. जब दोनों इस संतुलन को समझ लेते हैं, तो उन्हें अपनी अहमियत साबित करने की जरूरत नहीं पड़ती और रिश्ता स्वाभाविक रूप से मजबूत बना रहता है.

यहां देखें दूसरा वीडियो:-

'180 डिग्री ही क्यों, 360 क्यों नहीं?'

एल्सा के वीडियो को इंस्टाग्राम पर देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करके पूछा- भारत में कदम रखते ही लाइफ 180 डिग्री ही क्यों बदलती है, 360 डिग्री क्यों नहीं? इसका जवाब देते हुए एल्सा ने कहा- अगर लाइफ 360 डिग्री घूम गई तो आप उसी स्टेज में पहुंच जाएंगे जिसमें आप पहले थे. यानी बदलाव का मीटर जीरो हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:- फिजिक्स वाला के अलख पांडे सर ने नेक्सा कर्मचारी को दिया दिवाली गिफ्ट, लोग बोले- एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे

यह भी पढ़ें:- रूस से एमबीबीएस करने गई भारतीय लड़की ने बताया महीने का खर्च, बोली- 'मैं फ्लैट में अकेले रहती हूं '

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UAE Woman, India Travel, Indian Culture, Barsana, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com