विज्ञापन

रोजाना 2 लौंग खाने से क्या होता है? 

लौंग स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है. मुख्य रूप से सर्दियों में इसे चबाने से गले में होने वाली दिक्कतें और खराश की परेशानी दूर हो सकती है. यहां जानते हैं इसके फायदे-

रोजाना 2 लौंग खाने से क्या होता है? 
Clove benefits : रोजाना लौंग खाने के फायदे

सर्दियों में रोजाना 2 लौंग का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर की कई तरह की दिक्कतें दूर हो सकती है. ये एक ऐसा मसाला है, जो लगभग हर एक किचन में आसानी से मिल जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं. आयुर्वेद में भी लौंग को बहुत ही ज्यादा प्रभावी माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट लौंग से बनी चाय और पानी पीने की सलाह देते हैं. रामहंस परमार्थ आश्रम से आयुर्वेदाचार्य डॉ. राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि लौंग में यूजेनॉल, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर के लिए काफी हेल्दी हो सकते हैं. ययहां हम जानते हैं रोजाना 2 लौंग का सेवन करने से शरीर को क्या है?

फ्री रेडिकल्स से रखे सुरक्षित

अगर आप रोजाना 2 लौंग खाते हैं या चबाते हैं, तो इससे शरीर को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रखता है. इसमें यूजेनॉल नाम का शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. यह शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है. फ्री रेडिकल्स बढ़ने पर कई बीमारियों का खतरा बढ़ता है, ऐसे में लौंग शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद कर सकती है.

पाचन को करे बेहतर

अगर आपको गैस, अपच या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो लौंग आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है. ये पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाए रखने में प्रभावी  साबित हो सकती है. इससे आपके पेट को आराम मिलता है. कई लोग खाने के बाद लौंग चबाना पसंद करते हैं.

मुंह की बदबू से राहत

लौंग का इस्तेमाल लंबे समय से दांत और मसूड़ों की देखभाल में किया जाता रहा है. इसकी नैचुरली एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकती हैं. इससे सांसों की बदबू भी कम हो सकती है.

लिवर की सेहत के लिए अच्छी

लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए लौंग का सेवन करना हेल्दी साबित हो सकता है. दरअसल, लौंग में यूजेनॉल नाम का तत्व पाया जाता है, जो लिवर को नुकसान होने से बचता है. ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें. 

ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद

कुछ स्टडी में ये भी देखा गया है कि लौंग शरीर में इंसुलिन के काम को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. यही वजह है कि इसे ब्लड शुगर नियंत्रण के लिए भी उपयोगी माना जाता है. हालांकि, डायबिटीज के मरीज डॉक्टर की सलाह के बिना इलाज में बदलाव न करें.

ये भी पढ़ें - बिस्लेरी जैसा साफ पानी क्या सच में बढ़ाता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर का जवाब जानकर पीने से पहले 100 बार सोचेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Clove, Clove Benefits, Clove Benefits For Diabetics, Clove Benefits For Health, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com