हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में अच्छा हो, उसकी याददाश्त तेज हो और वह हर चीज जल्दी सीख सके. अब, इसके लिए पढ़ाई और खेल के साथ-साथ खानपान की भी अहम भूमिका होती है. अगर बच्चे को रोज सही और पौष्टिक खाना दिया जाए, तो इससे उसके शरीर और दिमाग को जरूरी पोषण मिलता है. इसी विषय पर डॉक्टर अभिनव गर्ग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने ऐसे 5 फूड के बारे में बताया है, जो बच्चे की ब्रेन पावर को बूस्ट करने में मददगार हो सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
नंबर 1- केसर
लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है केसर का. डॉक्टर के मुताबिक, केसर में बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो दिमाग को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और याददाश्त को तेज करने में मदद करते हैं. इसके अलावा केसर मूड को अच्छा रखने में भी मदद कर सकता है. ऐसे में आप रोजाना केसर के 2 से 3 रेशे दूध या खीर में मिलाकर अपने बच्चे को दे सकते हैं.
नंबर 2- मशरूमडॉक्टर अभिनव गर्ग के मुताबिक, मशरूम नेचर के ब्रेन बूस्टिंग फूड में से एक है. मशरूम में बी-विटामिन और एर्गोथायोनिन नाम के एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड होते हैं, जो नर्व फंक्शन, ब्रेन और मेमोरी के लिए किसी वरदान की तरह हैं. ऐसे में आप अपने बच्चे को हफ्ते में 2 से 3 बार मशरूम खिला सकते हैं.
नंबर 3- अंडाअंडा बच्चों के लिए अच्छा और पौष्टिक खाना है. इसमें कोलीन और ल्यूटिन नाम के पोषक तत्व होते हैं. ये दिमाग के विकास, नई चीजें सीखने और उन्हें याद रखने में मदद करते हैं. डॉक्टर ने बताया है कि ये दोनों तत्व अंडे के पीले हिस्से यानी जर्दी में पाए जाते हैं. इसलिए बच्चे को अंडा देते समय उसका पीला हिस्सा न निकालें.
नंबर 4- डार्क चॉकलेटबच्चों को चॉकलेट खाना बहुत पसंद होता है. ऐसे में डार्क चॉकलेट उन्हें दी जा सकती है. डॉक्टर के अनुसार, ऐसी चॉकलेट चुनें जिसमें 70 प्रतिशत से ज्यादा कोको हो और चीनी कम हो. आप रोज डार्क चॉकलेट के 1 से 2 पीस अपने बच्चे को दे सकते हैं.
नंबर 5- कद्दू के बीजइन सब से अलग आप अपने बच्चे की डाइट में कद्दू के बीज शामिल कर सकते हैं. इन बीजों में जिंक, मैग्नीशियम और आयरन अच्छी मात्रा में होते हैं. ये पोषक तत्व बच्चों के शरीर की बढ़त और दिमाग के सही काम के लिए जरूरी हैं. ऐसे में आप रोजाना 1 से 2 चम्मच कद्दू के बीज बच्चों को दे सकते हैं.
इन बातों का भी रखें ध्यानएक्सपर्ट कहते हैं, बच्चों के अच्छे विकास के लिए उनकी डाइट में रोज अलग-अलग तरह की पौष्टिक चीजें शामिल करें. साथ ही बच्चे को पूरी नींद लेने दें और रोज खेलने-कूदने का समय दें. इससे बच्चे की ओवरहेल्थ भी अच्छी रहती है, साथ ही दिमाग भी अच्छा काम करता है.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- बालों को लंबा करने वाला तेल कैसे बनाएं? आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया तेल में क्या डालकर लगाना चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं