सोशल मीडिया पर हर रोज़ ऐसे तमाम वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें बच्चों के अनोखे और हैरतअंगेज़ टैलेंट देखने को मिल जाते हैं. टीवी पर भी बच्चों के टैलेंट दिखाने वाले तमाम रिएलिटी शो आते हैं, जिन्हें देखना लोगों को बहुत पसंद होता है. आजकल तो सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली रील्स में भी बच्चों का अद्भुत टैलेंट देखने को मिलता है. जैसे की अब वायरल हो रहे वीडियो को आप देखिए. जिसमें बच्चों ने क्लास में रखी डेस्क को ढोल बना दिया और फिर ऐसे बजाया कि आप हैरान रह जाएंगे.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि चार स्टूडेंट्स क्लास में रखी डेस्क को हाथों से बड़ी ही मस्ती में बजा रहे हैं. जिसमें से एक बच्चा बैठा हुआ है और बाकी तीन बच्चे खड़े होकर डेस्क को बजा रहे हैं. बच्चों का बजाने का अंदाज़ देख ऐसा लग रहा है मानो ये बच्चे काफी टैलेंटेड हैं. अगर आप ध्यान से सुनेंगे तो ऐसा लगेगा मानो जैसे बैंड ग्रुप वाले एकसाथ मिलकर बैंड बजा रहे हैं. और इसकी धुन भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देखें Video:
ये वीडियो इतना शानदार है कि आपको इसे बार-बार सुनने का मन करेगा और झूमने पर मजबूर कर देगा. वीडियो को इंस्टाग्राम पर irc_lal_linsith नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो को अबतक 3 करोड़ बार लाइक किया जा चुका है. लोग कमेंट में बच्चों की जमकर तारीफें कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- गजब का टैलेंट है. दूसरे ने लिखा- बार-बार वीडियो देख रहा हूं. इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं