विज्ञापन

नवरात्रि व्रत में कुछ कुरकुरा खाने का मन है? मिनटों में तैयार होंगे ये टेस्टी पकौड़े

अगर आप भी व्रत में पकौड़े खाने बनाने का सोच रहे हैं, तो नीचे बताई गई इस रेसिपी को जरूर फॉलो करें. पकौड़े एकदम क्रिस्पी और टेस्टी बनेंगे.

नवरात्रि व्रत में कुछ कुरकुरा खाने का मन है? मिनटों में तैयार होंगे ये टेस्टी पकौड़े
व्रत में ऐसे बनाएं क्रिस्पी पकौड़े
NDTV

समा के चावल और उबले आलू से बनने वाले यह कुरकुरे फलाहारी पकोड़े व्रत के दिनों के लिए एकदम बेहतरीन विकल्प हैं. अक्सर व्रत के दौरान कुछ चटपटा, तीखा और करारा खाने का मन करता है, लेकिन ऐसी रेसिपी चाहिए होती है जो कम मेहनत में और झटपट तैयार हो जाए. यह पकौड़े बाहर से जितने क्रिस्पी और करारे बनते हैं, अंदर से उतने ही नरम और स्वादिष्ट होते हैं. वहीं, इनके साथ जब मूंगफली और ताजे धनिए से बनी तीखी-खट्टी फलाहारी हरी चटनी परोसी जाती है, तो व्रत का मजा दोगुना हो जाता है.

देखें वीडियो...

 

सामग्री:

पकौड़ों के लिए:

  • समा के चावल (1 कप)
  • उबले आलू (2 मीडियम)
  • सेंधा नमक (1 छोटी चम्मच)
  • हरी मिर्च का पेस्ट (½ छोटी चम्मच)
  • जीरा (½ छोटी चम्मच)
  • दरदरी कुटी काली मिर्च (½ छोटी चम्मच)
  • हरा धनिया (2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ)
  • तेल/घी (तलने के लिए)
  • पानी (आवश्यकतानुसार)

फलाहारी हरी चटनी के लिए:

  • हरा धनिया (1 कप)
  • हरी मिर्च (2)
  • मूंगफली के दाने (2 बड़े चम्मच)
  • सेंधा नमक (½ छोटी चम्मच)
  • जीरा (½ छोटी चम्मच)
  • नींबू का रस (1 बड़ा चम्मच)
  • पानी (2 से 3 बड़े चम्मच)

बनाने की विधि:

  1. भिगोए हुए समा के चावलों का पूरा पानी निकाल दें और उन्हें मिक्सी के जार में डालें.
  2. केवल 1 बड़ा चम्मच पानी डालकर चावलों को एकदम बारीक पीस लें.
  3. अब उसी जार में उबले आलू के छोटे टुकड़े काटकर डालें.
  4. जरूरत लगे तो 1 से 2 चम्मच पानी और मिलाकर एक गाढ़ा और चिकना गोल बना लें.
  5. अब इसमें सेंधा नमक, हरी मिर्च, जीरा, कुटी काली मिर्च और हरा धनिया मिलाएं.
  6. बैटर को चम्मच से 2 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें ताकि पकौड़े फूले-फूले और कुरकुरे बनें.
  7. बैटर को ढककर 5 मिनट रख दें।
  8. अब चटनी जार में हरा धनिया, हरी मिर्च, मूंगफली, सेंधा नमक, जीरा, नींबू का रस और 2 से 3 चम्मच पानी डालें.
  9. मूंगफली डालने से चटनी में बहुत बढ़िया गाढ़ापन और स्वाद आता है, इसे एकदम बारीक पीस लें और एक कटोरी में निकाल लें.
  10. कढ़ाई में तेल या घी मीडियम तेज आंच पर गरम करें. 
  11. थोड़ा सा घोल डालकर चेक करें—अगर वह तुरंत ऊपर आ जाए, तो तेल सही गरम है.
  12. चम्मच या हाथों की मदद से थोड़ा-थोड़ा घोल गरम तेल में डालें. 
  13. कढ़ाई में पकौड़ों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर ही छोड़ें ताकि वे आपस में चिपके नहीं. 
  14. जब पकौड़े नीचे से हल्के गुलाबी होने लगें, तब इन्हें झारे से पलट दें.
  15. मीडियम आंच पर 4-5 मिनट तक सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें, फिर इन्हें नेपकिन पर निकाल लें.

इसे भी पढ़ें: अब गाढ़ी और क्रीमी दही जमाना होगा आसान, बस जामन डालने से पहले कर लें ये काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vrat Ka Khana, Pakode Ki Recipe, Vrat Me Kya Khaye, Crispy Pakoda Recipe, Navratri Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com