विज्ञापन

190 रुपए का कुनाफा खाने के लिए चेन्नई से जॉर्डन चला गया व्लॉगर, बोला- अब समझ आया कि लोग पागल क्यों हैं

चेन्नई के एक फूड व्लॉगर ने सिर्फ असली कुनाफा का स्वाद चखने के लिए जॉर्डन तक 5000 किलोमीटर का सफर तय किया. अम्मान की 73 साल पुरानी मशहूर दुकान पर आधी रात को मिली भीड़ और 190 रुपए के इस जायके की कहानी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

190 रुपए का कुनाफा खाने के लिए चेन्नई से जॉर्डन चला गया व्लॉगर, बोला- अब समझ आया कि लोग पागल क्यों हैं
एक मिठाई के लिए चेन्नई के ब्लॉगर ने तय किया 5000 किमी का सफर.
Image @ranjith_nomads

VIRAL VIDEO: 5000 किलोमीटर का सफर और महज 190 रुपये की मिठाई. सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन चेन्नई के एक फूड Vlogger रंजीथ ने सिर्फ असली 'कुनाफा' खाने के लिए जॉर्डन की राजधानी अम्मान तक की हवाई यात्रा कर डाली. साल 1951 से मशहूर 'हबीबा स्वीट्स' के बाहर आधी रात को भी सैलानियों की भारी भीड़ देखकर वे दंग रह गए. कुरकुरे कताफी, पिघले नाबुलसी चीज और पिस्ते के बेहतरीन स्वाद ने उनकी इस जर्नी को सफल बना दिया. सोशल मीडिया पर इस दीवानगी को लेकर बहस छिड़ गई है कि क्या एक मिठाई के लिए इतनी दूर जाना वाकई सही है? चेन्नई के रहने वाले व्लॉगर रंजीथ का इंस्टाग्राम पर "Ranjith Nomads" नाम से लोकप्रिय हैं. वे @ranjith_nomads नाम से ट्रैवल रील्स और वीडियो साझा करते हैं.

यह पूरी कहानी शुरू होती है कुनाफा के प्रति उनकी बेइंतहा मोहब्बत से. असली और पारंपरिक स्वाद की तलाश उन्हें सात समंदर पार जॉर्डन ले गई. वहां की मशहूर दुकान 'हबीबा स्वीट्स' (Habibah Sweets) साल 1951 से लोगों का मुंह मीठा करा रही है. यह दुकान इतनी लोकप्रिय है कि यहां रोजाना कुनाफा की 1000 से ज्यादा बड़ी ट्रे बिक जाती हैं. हमारे ब्लॉगर साहब ने सोचा कि आधी रात को भीड़ कम होगी, इसलिए वे रात 12 बजे दुकान पहुंचे. लेकिन वहां का नजारा देखकर वे हैरान रह गए. आधी रात को भी वहां स्थानीय लोगों और सैलानियों का मेला लगा हुआ था, क्योंकि हर 20 मिनट में गर्मागर्म कुनाफा बनकर तैयार हो रहा था.   

अंदर से पिघला हुआ, बाहर से कुरकुरा

आखिरकार, लंबा इंतजार खत्म हुआ और उनके हाथ में गर्मागर्म कुनाफा की प्लेट आई. इसके स्वाद का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया, "ऊपर से एकदम कुरकुरा कताफी, अंदर पिघला हुआ नाबुलसी चीज, ऊपर से छिड़के हुए पिस्ते और चाशनी का जायका. मीठा ऐसा जो बिल्कुल सटीक था, न बहुत कम और न बहुत ज्यादा." इस एक निवाले ने उन्हें यह समझा दिया कि लोग स्वाद के पीछे दुनिया भर की खाक क्यों छानते हैं. 

यह भी पढ़ें | 'बच्चों के लिए अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर बिजनेस में कभी मत घुसना', जैन व्यापारी ने समझाया इसका लॉजिक

"असली मजा जॉर्डन जाकर खाने में"

सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि इस शानदार कुनाफा की कीमत सिर्फ  डॉलर (लगभग 190 रुपये) थी. जैसे ही उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, यह वायरल हो गया. कोई इसकी तारीफ कर रहा है, तो कोई इसे पैसों की बर्बादी बता रहा है. एक यूजर ने तो मजाक में यहां तक लिख दिया, "भाई, अगली बार मेरे लिए भी लेते आना, पैसे मैं दे दूंगा." इस पर ब्लॉगर ने बड़ा प्यारा जवाब दिया, "जनाब, असली मजा तो वहीं बैठकर गर्मागर्म खाने में है."

यह भी पढ़ें | अशनीर ग्रोवर ने दिखाए गुरुग्राम के 100 करोड़ के DLF फ्लैट, बोले- 'ये भारत जैसा नहीं लगता'

यह भी पढ़ें | वंदे भारत में पहली बार विदेशी यूटयूबर ने किया सफर, बोला- एग्जीक्यूटिव क्लास का ये फीचर दिल ले गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food Vlogger, Food Vlogger Viral Video, Kunafa Chocolate, Kunafa Viral Trend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com