हर इंसान के पेशे की झलक उसकी जिंदगी पर नजर आती है. बोलचाल से लेकर हाव-भाव पर तक आपके पेशे का असर पड़ता है, लेकिन सोचिए कैसा हो अगर आपका बर्थडे या एनिवर्सरी का केक भी आपके प्रोफेशन के हिसाब से बना हो. एक डर्मेटोलॉजिस्ट के लिए बना एक अजीबोगरीब केक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देख लोग आश्चर्य जता रहे हैं, वहीं लोग इसे देख अजीब-अजीब से मुंह बना रहा है.
यहां देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Themanseclinic नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में एक डॉक्टर की असिस्टेंट क्लिनिक में उसके दूसरे एनिवर्सरी के मौके पर डॉक्टर के लिए एक खास केक लेकर आती है. पिंक कलर के इस केक को इंसानी स्किन के डिजाइन पर बनाया गया है. स्किन पर ऊपर निकले हुए बाल और छोटी-छोटी फुंसियां भी नजर आ रही हैं. असली ट्विस्ट तो जब आता है, जब केक कट करने के पहले डॉक्टर केक पर बनी फुंसियों को फोड़ता है और उसके अंदर से पस बाहर आता दिखता है. हद हो जाती है, जब वह उसे चाट लेता है. वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा है, ‘हमारे @themanseclinic डर्माटॉलोजिस्ट, माइकल को दूसरी एनिवर्सरी की शुभकामनाएं, जब से आप टीम में शामिल हुए हैं, तब से कभी कोई उदासी भरा क्षण नहीं आया!'.
लोग बोले- छी छी कितना..
वीडियो पर 1 लाख 61 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए इसे घिनौना बताया. दूसरे ने लिखा, 'मुझे इसे देख उल्टी आ रही है.' तीसरे ने लिखा, 'मैं ये केक कभी नहीं खाना चाहूंगी.' चौथे ने लिखा, 'ऐसा कौन करता है भला, काम से ब्रेक भी होना चाहिए.' एक अन्य ने लिखा, 'जिस तरह वह उसे फोड़ता है और चाट लेता है, वह बड़ा ही घिनौना है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं