विज्ञापन

VIDEO: अमेरिका में केक के दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए बेकिंग से कैसे हो रही मोटी कमाई!

Cake Prices In US: इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने अमेरिका में कस्टमाइज्ड केक की जो कीमतें बताई हैं, उसे सुन कर लोगों के कान खड़े हो गए हैं. पढ़ें पूरी खबर.

VIDEO: अमेरिका में केक के दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए बेकिंग से कैसे हो रही मोटी कमाई!
12 हजार का एक छोटा सा केक! अमेरिका में बेकिंग स्किल्स की है भारी डिमांड
Photo Source:PExels

Expensive Custom Cakes America: क्या आप जानते हैं अमेरिका में एक सिंपल से बेकरी केक की कीमत हजारों रुपयों में होती है? इसी बेकिंग स्किल के दम पर वहां लोग मोटी कमाई कर रहे हैं. दरअसल, हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला बता रही है कि, अमेरिका में किसी भी अच्छी बेकरी से केक खरीदना काफी महंगा साबित होता है. बेकरी में मिलने वाले सिंपल केक की कीमत भी $37 से $50 के बीच होती है. भारतीय रुपयों में हिसाब लगाएं तो ये रकम लगभग 3,700 से 4,700 बैठती है. वहीं कस्टमाइज्ड केक के दाम तो इससे भी कहीं ज्यादा होते हैं. ऐसे में अच्छी बेकिंग स्किल रखने वाले होम बेकर्स के लिए अमेरिका कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Photo Source:PExels

ये भी पढ़ें:-कभी देखी है 29 उंगलियों वाली बिल्ली, 24 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर...रचा इतिहास

होम बेकर्स और कस्टमाइज्ड केक का बड़ा बाजार

वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला कह रही है कि, 'अगर आपके पास बेहतरीन टेस्ट, फिनिशिंग और प्रोफेशनल लुक देने की बेकिंग स्किल है, तो अमेरिका में मोटी कमाई की जा सकती है. लोग घरों से काम करने वाले होम बेकर्स को भी भारी-भरकम भुगतान करते हैं. एक 6 इंच के छोटे कस्टमाइज्ड केक के लिए लोग $120 यानी लगभग 12,000 तक खुशी-खुशी खर्च कर देते हैं.'

अमेरिका में केक की कीमतें सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर इस वीडियो को 'Sarika In America' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 10 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Photo Source:PExels

वीडियो में महिला बता रही है कि, 'किसी बड़े फंक्शन या 60-70 लोगों के लिए ऑर्डर किए गए केक की कीमत $400 यानी लगभग 38,000 तक पहुंच जाती है. 

ये भी पढ़ें:-घूमिए, तोड़िए और खाइए! ये है दुनिया का पहला 'खाया जाने वाला शहर'!, जहां हर तरफ फ्री मिलती हैं फल-सब्जियां
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cake, Cake Bake Tips, Earning Potential, Expensive Cake, Business
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com