विज्ञापन

हॉलीवुड फिल्म में आने को तैयार विद्युत जामवाल, बॉलीवुड पर कहा- ज्यादा पैसे खर्च करने से हॉलीवुड से मुकाबला नहीं कर सकते

एक्टर विद्युत जामवाल 15 साल से भारतीय फिल्मों में काम कर रहे हैं. उन्होंने विलेन के तौर पर शुरुआत की और बाद में एक्शन स्टार के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई. अब वह 'स्ट्रीट फाइटर' के नए अडैप्टेशन के साथ हॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं.

हॉलीवुड फिल्म में आने को तैयार विद्युत जामवाल, बॉलीवुड पर कहा- ज्यादा पैसे खर्च करने से हॉलीवुड से मुकाबला नहीं कर सकते
हॉलीवुड फिल्म में आने को तैयार विद्युत जामवाल
नई दिल्ली:

एक्टर विद्युत जामवाल 15 साल से भारतीय फिल्मों में काम कर रहे हैं. उन्होंने विलेन के तौर पर शुरुआत की और बाद में एक्शन स्टार के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई. अब वह 'स्ट्रीट फाइटर' के नए अडैप्टेशन के साथ हॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं. 45 साल के विद्युत इस मल्टी-स्टारर फिल्म में 'धलसिम' का रोल कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज से पहले, एक्टर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच के अंतर और अब वे क्या हासिल करना चाहते हैं, इस बारे में बात की.

यह भी पढ़ें- 30 साल पुराना रवीना- सुनील का गाना, हीरोइन ने पहनी 10 कॉस्ट्यूम, हीरो को नसीब नहीं हुआ दूसरा ड्रेस, अभिजीत- चंदना की आवाज पर आज भी झूमने हैं लोग

बॉलीवुड सिर्फ पैसे के दम पर हॉलीवुड का मुकाबला नहीं कर सकता
हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में 15 साल तक काम करने के बाद विद्युत मानते हैं कि हॉलीवुड का अनुभव उनके अब तक के अनुभव से बहुत अलग था. वे कहते हैं, यह हमारे यहां के काम करने के तरीके से बहुत अलग है. हां, वे बहुत ज्यादा पैसे खर्च करते हैं, लेकिन सिर्फ पैसे खर्च करके आप शानदार चीजें नहीं बना सकते. वहां आपको अलग तरह की प्लानिंग, प्रोफेशनलिज्म, डिसिप्लिन और कानूनी पहलू देखने को मिलते हैं. वे अपने काम को लेकर बहुत पक्के होते हैं. यही एक बड़ा अंतर है.हाल के समय में कई भारतीय फिल्ममेकर्स ने बहुत बड़े बजट वाली फिल्में बनाई हैं. उनका मानना ​​है कि ज्यादा खर्च करने से वे अपनी फिल्मों को वह क्वालिटी दे पाएंगे, जिससे हॉलीवुड के साथ अंतर को कम किया जा सके. हालांकि, विद्युत इस सोच से सहमत नहीं हैं. वे कहते हैं, अगर किसी को अचानक बहुत सारा पैसा मिल जाए, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वे अचानक तौर-तरीके भी सीख जाएंगे. एक्टर ने साफ किया कि यह बात भारतीय सिनेमा पर कोई तंज नहीं है. मैं सिर्फ अपनी इंडस्ट्री की बात नहीं कर रहा, बल्कि आम लोगों की भी बात कर रहा हूं. पैसा ही सब कुछ नहीं है. सोच में बदलाव लाने की जरूरत है.

भारतीय फिल्मों में एक्शन का स्तर अब वर्ल्ड-क्लास है
विद्युत का कहना है कि पिछले कुछ सालों में भारतीय फिल्मों में एक्शन का स्तर बेहतर हुआ है. वे कहते हैं, चीजें बदल गई हैं. हम बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. वे आगे कहते हैं, यहां एक्शन का स्तर अब बहुत ऊंचा है. हमें अपनी फिल्मों के लिए बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर मिलते हैं. मुझे भारत के बड़े-बड़े लोगों के साथ काम करने का मौका भी मिलता है, लेकिन एक्शन स्टार का कहना है कि हॉलीवुड में इसे फिल्माने का तरीका अलग है. वे कहते हैं कि वहां एकमात्र अंतर कानूनी व्यवस्था का है. कानून बहुत सख्त हैं, इंश्योरेंस कंपनियां इस बात को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं कि एक्टर क्या कर सकता है.

यह भी पढ़ें-   Navratri Songs: 'चलो बुलावा आया है' से 'मन तेरा मंदिर तक', मां दुर्गा के 9 गाने बना देंगे त्योहार को बेहद खास

 स्ट्रीट फाइटर के बारे में
स्ट्रीट फाइटर, कैपकॉम की स्ट्रीट फाइटर वीडियो गेम सीरीज पर आधारित तीसरी लाइव-एक्शन फीचर-लेंथ फिल्म है. इसमें कई बड़े कलाकार शामिल हैं, जैसे नोआ सेंटिनियो, एंड्रयू कोजी, कैलिना लियांग, रोमन रेंस, डेविड डस्टमालचियन, कोडी रोड्स, एरिक आंद्रे, एंड्रयू शुल्ज़, विद्युत जामवाल, 50 सेंट और जेसन मोमोआ. किताओ सकुराई द्वारा निर्देशित यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Vidyut Jammwal, Vidyut Jammwal Cake, Vidyut Jammwal New Song, Vidyut Jammwal Action, Vidyut Jammwal Hollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com