बिना अंडे का केक कैसे बनाया जाता है?
NDTV
Eggless Fruit Cake Kaise Banaen: बिना अंडे और बिना ओवन के घर पर स्पंजी और रुई जैसा सॉफ्ट फ्रूट केक बनाना बेहद आसान है. शाम की चाय हो या बच्चों की छोटी-मोटी भूख, यह ड्राई फ्रूट और टूटी-फ्रूटी से भरा केक हर मौके के लिए एकदम सही रहता है. हाल ही में हाल ही में डिजिटल क्रिएटर रीता ने अपने यूट्यूब चैनल @RitaAroraRecipesपर इसकी आसान रेसिपी शेयर की है.
देखिए वीडियो...
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है-
सामग्री:
- मैदा (1 कप)
- दूध (1/2 कप + 2 चम्मच गुनगुना)
- सिरका या नींबू का रस (1 छोटा चम्मच)
- तेल 1/4 कप (बिना गंध वाला)
- पिसी चीनी (1/2 कप)
- कस्टर्ड पाउडर (1 बड़ा चम्मच)
- मिल्क पाउडर (2 बड़े चम्मच)
- बेकिंग पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- बेकिंग सोडा (1/4 छोटा चम्मच)
- पाइनएप्पल या वैनिला एसेंस (1/4 छोटा चम्मच)
- कटिंग ड्राई फ्रूट्स और टूटी-फ्रूटी (3-4 बड़े चम्मच)
बनाने की विधि:
- सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई में स्टैंड रखकर उसे धीमी आंच पर ढककर 10 मिनट गरम होने दें.
- साथ ही, 6 इंच के केक टिन में थोड़ा सा तेल लगाकर मैदा छिड़कें और एक्स्ट्रा मैदा निकाल लें.
- एक कटोरे में गुनगुना दूध, सिरका और तेल मिलाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि दूध हल्का सा फट जाए.
- अब दूसरे बर्तन में मैदा, कस्टर्ड पाउडर, मिल्क पाउडर, चीनी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को एक साथ अच्छे से मिला लें.
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और टूटी-फ्रूटी में आधा चम्मच सूखा मैदा मिलाकर अलग रख लें, इससे बेक होते वक्त वे नीचे नहीं बैठेंगे.
- अब सूखे मिश्रण में दूध वाला घोल और पाइनएप्पल एसेंस डालकर एक ही दिशा में धीरे-धीरे मिलाएं.
- अगर बैटर गाढ़ा लगे तो 1 से 2 चम्मच दूध और डाल लें.
- अंत में मेदे से कोट किए ड्राई फ्रूट्स इसमें डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें.
- तैयार बैटर को टिन में ढालें, ऊपर से थोड़ी टूटी-फ्रूटी सजाएं और दो बार थपथपा दें.
- अब टिन को गरम कढ़ाई में रखकर ढक्कन लगाएं और बिल्कुल धीमी आंच पर 40 से 45 मिनट तक बेक करें.
- 30 मिनट से पहले ढक्कन न खोलें.
- टूथपिक डालकर चेक करें, अगर वह साफ बाहर आए तो गैस बंद कर दें.
- केक को कपड़े से ढककर ठंडा होने दें, फिर किनारे छुड़ाकर प्लेट में निकालें और टुकड़ों में काटकर सर्व करें.
इसे भी पढ़ें: Nepal Floods: क्या बाढ़ के पानी से बीमारी हो सकती है? ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Eggless Cake Recipe, How To Make Soft Cake, Eggless Cake Bake Trick, Food, Recipes