कोरोना से जूझ रहे इस मुश्किल वक्त में हर कोई दुखी और परेशान है, हर रोज किसी परिवार का कोई सदस्य उनसे दूर जा रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर कई वीडियोज ऐसे भी वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आपकी आंख में आंसू भर जाएंगे. बीते दिनों एक ऐसी ही खबर ने लोगों को इमोशनल कर दिया था. जब अस्पताल में कोरोना से पीड़ित उसकी मां अंतिम सांसे ले रही थीं और वो वीडियो कॉल (Video Call) पर उनको गाना सुना रहा था.
जिस अस्पताल में उसकी मां का इलाज चल रहा था, वहीं की एक डॉक्टर दीपशिखा घोष ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी थी. उन्होंने अपने ट्वीट में बताया था कि कैसे एक कोरोना पीड़ित मां जब अंतिम सांसे ले रही थी, तो उनके बेटे ने उन्हें वीडियो कॉल पर आखिरी गीत सुनाया. अब उसी बेटे ने अपनी मां के इस दुनिया से चले जाने के बाद मां को सुनाए गए आखिरी गाने का वीडियो शेयर किया है.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
देखें Video:
बेटे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां के लिए अब वो वीडियो शेयर किया है. कोविड की वजह से उनकी मां की मौत हो गई. और वो उन्हें अंतिम बार यही गाना सुना रहे थे. इस वीडियो में उन्होंने फिर से वहीं गीत गाया है. वीडियो में उन्होंने अपने और मां के बीच प्यार को बताया है. वो कहते हैं कि ‘मैं आज भी अपनी मां को बुलाने की कोशिश करता हूं. लेकिन किस्मत के सामने हर कोई हार जाता है और जो होना है वो होकर रहता है. वो जानती हैं कि हम उन्हें कितना प्यार करते हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं