- छत्रपति संभाजीनगर में iPhone के लिए पहाड़ी से कूदने वाले लड़के के कुछ पुराने वीडियो सामने आए हैं.
- इन वीडियो में वह अपनी मां की पूजा करता दिख रहा है, चरण धो रहा है, आरती उतार रहा है.
- ऐसे में सब इस बात से हैरान है कि मां को इतना प्यार करने वाला बेटा उसकी बात क्यों नहीं माना.
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में iPhone के लिए पहाड़ी से कूदने वाले लड़के के मामले ने देश के हर मां-बाप को परेशान कर दिया है. क्योंकि iPhone को लेकर शुरू हुए इस विवाद में पूरा परिवार ही बिखर गया. बेटे को बचाने के चक्कर में पिता भी पहाड़ी से नीचे गिर गए और यह सब देख मां भी पहाड़ी से कूद गई, जिससे हंसता खेलता परिवार पूरी तरह से बिखर गया. पहाड़ी से कूदने वाले इस परिवार की पहचान 18 साल के कुणाल चांदगुडे, पिता मुरलीधर चांदगुडे 48 साल और मां संगीता चांदगुडे 42 साल के रूप में हुई है. इस बीच दोनों मां-बेटे के कुछ पुराने वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें कुणाल अपनी मां संगीता की पूजा करता नजर आ रहा है, उनकी आरती उतार रहा है. जिससे यह समझ में आ रहा है कि वह अपनी मां से कितना प्यार करता था. इसके बाद भी उसने मां की बात क्यों नहीं सुनी और पहाड़ी से कूद गया. इस पर सब हैरान हैं.
संस्कारी बेटा दिख रहा कुणाल
पहाड़ी से कूदकर अपनी जान देने वाले 18 साल का कुणाल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक आदर्श और संस्कारी बेटे की तरह अपनी मां के पैर धोता नजर आ रहा है, मां की आरती उतार रहा है. एक और वीडियों में वह मां के साथ बेठकर चाय पीता नजर आ रहा है. ऐसे में इन वीडियो को देखकर कोई सोच भी नहीं सकता था कि इन्हीं हाथों से यह लड़का एक दिन अपनी और अपने पूरे परिवार की जिंदगी को हमेशा के लिए खत्म कर देगा. शुक्रवार को जब वह पहाड़ी पर खड़ा था, तब मां संगीता लगातार उससे वापस आने की गुहार लगाती रही, लेकिन बेटे ने एक बात नहीं सुनी और आखिरकार वह पहाड़ी से नीचे कूद गया.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
छत्रपति संभाजीनगर में iPhone के लिए पहाड़ी से कूदने वाले लड़के के कुछ पुराने वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह अपनी मां की पूजा करता नजर आ रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मां से इतना प्यार करने वाला बेटे ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया. pic.twitter.com/wdAfzeufCl
— NDTV India (@ndtvindia) August 23, 2026
ये भी पढ़ेंः बेटे ने पहाड़ से लगाई छलांग, रोकने गए पिता गिरे, सदमे में मां भी कूद गई, एक झटके में परिवार खत्म
हर कोई यही जानने में लगा है कि जो लड़का अपनी मां के चरणों में शीश नवाता था, आरती उतारता था, अपनी मां से इतना प्यार करता था, इन वीडियो में मां और बेटे के बीच गहरे जुड़ाव, स्नेह और प्यार की झलक मिलती है. लेकिन सवाल यह भी है कि उसके भीतर अचानक इतना गुस्सा और जिद कहां से आ गई कि उसने उसी मां की कोख और सुहाग दोनों को एक झटके में उजाड़ दिया.
छत्रपति संभाजीनगर में iPhone के लिए पहाड़ी से कूदने वाले लड़के के कुछ पुराने वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह अपनी मां की पूजा करता नजर आ रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मां से इतना प्यार करने वाला बेटे ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया. pic.twitter.com/wdAfzeufCl
— NDTV India (@ndtvindia) August 23, 2026
शुक्रवार को हुई थी घटना
दरअसल, शुक्रवार को कुणाल महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के तीसगांव इलाके के 300 फीट ऊंचे खवड्या पहाड़ से नीचे कूद गया था. पुलिस ने घटना के बाद बताया था कि कुणाल ने महंगा iPhone खरीद लिया था, जिसकी किस्त भरने वह परेशान हो रहा था, ऐसे में इस बात को लेकर उसकी अपने पिता मुरलीधर के साथ कहासुनी हुई थी. जिससे नाराज होकर शुक्रवार की दोपहर में वह शहर के बाहर खवद्या पहाड़ी की 300 फीट ऊंची चोटी पर जा बैठा. उसकी मां और पिता भी तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे वापस आने की गुहार लगाने लगे.
लगभग तीन घंटे तक नीचे खड़ी मां की ममता और बेबस पिता की चीखें उसे वापस आने की भीख मांगती रहीं, पुलिस और प्रशासन की टीमें नीचे सुरक्षा जाल बिछाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन इस बीच पिता अपने बेटे को बचाने के लिए थोड़ा आगे बढ़े तो दोनों ही खाई में गिर गए. यह सब देखकर मां ने भी खाई में छलांग लगा दी. जिससे तीनों की मौत हो गई. इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. अब जब मां-बेटे के कुछ पुराने वीडियो सामने आए हैं जो इमोशनल करने वाले हैं.
ये भी पढे़ंः iphone की किस्त दे देंगे, नीचे आ जाओ...' महाराष्ट्र में कैसे उजड़ गया पूरा परिवार; इनसाइड स्टोरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं