Emotional Dance Video: पिता और बेटे का रिश्ता का बहुत ही खास होता है. पिता अपने प्यार को दिखाते नहीं हैं. मगर वो अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ करते हैं. मगर जब बच्चे अपने प्यार का इजहार करते हैं तो पिता अक्सर इमोशनल हो जाते हैं. हाल ही में एक लड़के ने अपने पिता के लिए डांस के जरिए अपना प्यार जाहिर किया है. बेटे ने पिता के लिए एनिमल फिल्म के गाने 'यूं हीं रोने नहीं दूंगा' पर ऐसा डांस किया कि, लोग बस एक टक उन्हें देखते रह गए. दरअसल, बेटे ने पापा के लिए अपनी शादी पर ऐसा डांस किया कि....देखकर हर किसी की आंखों से आंसू छलक पड़े. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर लोग ढेर सारे कमेंट्स करते हुए अपना प्यार लुटा रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायरल हुआ वीडियो (Father and Son dance video)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुर्ता पजामा पहने एक लड़का डांस करता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, डांस फ्लोर पर लड़के के साथ उसके पापा भी खड़े हैं. मगर उनके चेहरे से साफ दिखाई दे रहा है कि वो कितने इमोशनल हो रहे हैं. वीडियो में बज रहा ये गाना वैसे तो कई लोगों का फेवरेट है, जिसे ज्यादातर लोग कई बार अपने पेरेंट्स के लिए डेडिकेट भी करते हैं. इस वीडियो को देख चुके लोग इस पर ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कह रहे हैं कि- शादी के बाद बदल मत जाना.
कमेंट हुए वायरल (Father Son Bond)
डांस वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, हमनें हमारे बापू के साथ इस तरह का कोई डांस कर लिया होता, ज्यादा नई तो 5 से 7 लप्पड़ तो पड़ ही जाते. वहीं दूसरे ने लिखा, अगर बेटा इतना कर दे तो बाप थकान मिटाकर दोगुनी तेजी मेहनत करेगा परिवार के लिए. वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, उम्मीद है भाई शादी के बाद यही प्यार यही सम्मान रहेगा पापा के लिए, भगवान आपका भला करे. बता दें ये गाना रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का है, जिसमें रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आईं हैं. अनिल कपूर ने उनके पिता का रोल फिल्म में निभाया था.
ये भी देखें:-बाघ की सवारी करता दिखा कपल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं