Father daughter dance video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची स्कूल के कार्यक्रम में डांस करती नज़र आती है. इस डांस में सभी बच्चे जोड़े में परफॉर्म कर रहे हैं, लेकिन उस बच्ची का पार्टनर किसी वजह से स्टेज पर नहीं पहुंच पाया. शुरुआत में बच्ची थोड़ी झिझकते हुए अकेले डांस करती है, लेकिन तभी एक ऐसा पल आता है जो इस वीडियो को बेहद खास बना देता है.
स्टेज पर अकेली डांस कर रही बेटी (school function viral video)
वीडियो में देखा जा सकता है कि, बच्ची को अकेला नाचते देख उसके पिता तुरंत स्टेज पर आते हैं और बिना किसी झिझक के उसकी जोड़ी बन जाते हैं. बच्ची अपने पापा को देखकर खुश हो जाती है और दोनों पापा बेटी मिलकर पूरे कॉन्फिडेंस और मस्ती के साथ डांस पूरा करते हैं. इस प्यारे पल को देखकर वहां मौजूद हर कोई तालियों की गड़गड़ाहट से उनका हौसला बढ़ाता है. वीडियो को जिसने भी देखा, वो इस पिता के जज़्बे और बेटी के प्रति उनके प्यार का कायल हो गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
वीडियो हुआ वायरल (papa beti ka video)
यह वीडियो ना सिर्फ एक डांस परफॉर्मेंस है, बल्कि यह एक बड़ा मैसेज भी देता है. जब बच्चे को ज़रूरत हो, तो मां-बाप से बढ़कर कोई सहारा नहीं होता. यह पल दिखाता है कि एक पिता अपने बच्चे के लिए किसी भी हद तक जा सकता है, चाहे वह स्टेज पर डांस ही क्यों न करना पड़े. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों बार देखा जा चुका है और इसे देखकर लोग कमेंट्स में अपने-अपने अनुभव भी साझा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे खतरनाक कोबरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं