ये तो हम सभी जानते हैं कि मां बनना आसान नहीं है, लेकिन उससे भी ज्यादा कठिन है बच्चे की परवरिश करना. खासकर छोटे बच्चों की. वहीं जब बच्चों को पढ़ाने की बात आती है, तो पेरेंट्स के लिए ये काम लोहे के चने चबाने से कम नहीं है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें माता-पिता अपने छोटे बच्चे को पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं और बच्चा पढ़ाई के दौरान लगातार रो रहा है और चिड़चिड़ाते हुए अपनी बात रखते नजर आ रहा है.
रोते-रोते बच्चे ने रखी अपनी बात (Viral emotional child moment)
वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक मां अपने 4 से 5 साल के बच्चे को पढ़ाई के दौरान कुछ लिखने के लिए बोल रही होती है. वीडियो में मां कहती नजर आ रही है, कि बेटा आपने बिल्कुल सही लिखा है, जिसके बाद बच्चा बार-बार कहता है कि मैं आपके स्कूल का क्यों लिखूं, मैं आपके स्कूल का क्यों लिखूं...मैं अपने स्कूल का लिखूंगा. आप तो कोई ओर स्कूल में पढ़ते हो ना, तो मैं अपने स्कूल में पढ़ाया हुआ ही लिखूंगा. वीडियो में पिता भी अपने बच्चे से लिखने के लिए बोल रहे हैं, जिसके बाद बच्चा पिता से कहता है, कि मैंने अपने स्कूल में ऐसे ही सीखा था, फिर माता- पिता दोनों ही कहते हैं कि आपने जैसे सीखा है, वैसे ही लिखो और रोना बंद करो.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मम्मी-पापा की बात सुनकर चिड़चिड़ाया बच्चा (Irritated child viral video)
जब बच्चा अपनी कॉपी में लिख रहा होता है, तो माता-पिता दोनों खुश हो जाते हैं और कहते हैं कि मेरे बच्चे ऐसे ही लिखना था, आपने बिल्कुल सही लिखा है, लेकिन बच्चा पढ़ाई करते हुए काफी चिड़चिड़ा दिखाई दे रहा है, जिसके बाद बच्चा रोना बंद नहीं करता है और रोते-रोते अपनी मां से कहता है कि आपने तो कुछ और बताया था, जिसके बाद मां माफी मांगती है, लेकिन बच्चा नहीं मानता और मां को मारने की बात करता है, जिसके बाद पिता बच्चे को रोकते हुए कहते है कि, बेटा ये आपकी गलत बात है.
यहां देखें वीडियो
बच्चे ने दी सफाई (Child crying viral clip)
वीडियो में बच्चा अपनी मां से कहता नजर आ रहा है कि, गलती आपकी है और मैं आपको पीटूंगा नहीं ऐसा तो हो नहीं सकता, जिसके बाद मां तेज आवाज में बोलती है, लिखो चुपचाप. वरना मम्मी बहुत ज्यादा गुस्सा हो जाएगी. सोना है जल्दी से लिखो. हालांकि, बच्चा रोना बंद नहीं करता.
लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट (Funny angry kid video)
सोशल मीडिया पर वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, 'आज कल की पढ़ाई से बच्चे चिड़चिड़े हो रहे हैं. इनकी कोई गलती नहीं है. बच्चों को खेलने-कूदने का समय नहीं मिलता और कंपटीशन बहुत ज्यादा है' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगर बच्चा रो रहा है तो यकीन मानिए कोई नई लर्निंग नहीं हो रही है. बच्चा डरा और घबराया हुआ है. ऐसे में बच्चों को अकेले छोड़ देना चाहिए. किसी भी डंडे के दम पर न हम पढ़े थे और न ही हमारे बच्चे पढ़ पाएंगे. मुझे लग रहा था कि भारत में पढ़ाई को लेकर अलग-अलग आधुनिक रणनीतियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन इस वीडियो को देखकर दुर्भाग्य से मुझे ऐसा नहीं लगता.'
लोगों ने ली माता- पिता की साइड (child viral reaction)
सोशल मीडिया पर जिसने भी ये वीडियो देखा, उन्होंने माता- पिता का पक्ष लिया. वहीं एक और यूजर ने माता-पिता की साइड लेते हुए लिखा, 'हर माता- पिता को बच्चे को इतना कंट्रोल में रखना जरूरी है कि वह भविष्य में पेरेंट्स के ऊपर हाथ ना उठाए. एक अन्य यूजर ने आगे लिखा कि, 'कुछ लोग बोलेंगे कि बच्चा छोटा है, लेकिन 5 साल तक बच्चे का मानसिक विकास अच्छे से हो जाता है और इस उम्र में जो भी सीखता है, वह सीख उसके साथ जिंदगी भर चलती है. ऐसे में बच्चे को प्यार करो, लेकिन उनकी गलत हरकतों पर साथ मत दो और बच्चों को सिर पर मत चढ़ाओ, नहीं तो वो हाथ से निकल जाएंगे.
ये भी पढ़ें :- गुड़ को संस्कृत में क्या कहते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं