फ्लाइंग कार (Flying Car) विकसित करने के लिए स्लोवाकिया (Slovakia) की एक कंपनी (KleinVision) पिछले 30 सालों से कड़ी मेहनत कर रही है. मेट्रो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अब क्लेनविजन (KleinVision) ने अपने सपने को हकीकत में बदलने का काम किया है. अनुसंधान और विकास फर्म ने हाल ही में घोषणा की कि फ्लाइंग कार ने सफलतापूर्वक अपना टेस्ट पूरा किया. एयरकार जमीन और हवा दोनों पर चलने में सक्षम है. यह कार से अचानक हवाई जहाज में तब्दील हो जाती है. इंटरनेट पर इसका वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. AirCar का वजन 1,100 किलोग्राम है और यह 200 किलोग्राम का अतिरिक्त भार उठा सकती है.
क्लेनविज़न ने अपने फ्यूचरिस्टिक वाहन का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "क्लेनविज़न कंपनी द्वारा विकसित फ्लाइंग कार सड़क वाहन से 3 मिनट से भी कम समय में हवाई वाहन में बदल जाती है.'' वीडियो में देखा जा सकता है कि कार हवाई जहाज बनने से पहले सड़क पर दौड़ रही है.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
देखें Viral Video:
एक व्यक्ति ने कमेंट सेक्शन में लिखा है, 'बहुत प्रभावशाली. आखिरकार हमें फ्लाइंगकार मिल गई. बधाई प्रोफेसर क्लेन एंड टीम.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाकई शानदार, मुझे जल्द से जल्द यह चाहिए.'
ऑटो इवोल्यूशन के अनुसार, 2019 में अंतिम AirCar प्रोटोटाइप जनता के लिए पेश किया गया था. इसकी परीक्षण उड़ानों को हाल ही में स्लोवाकिया के पिएस्टनी हवाई अड्डे पर आयोजित किया गया था. इसमें दो टेकऑफ और दो लैंडिंग शामिल थे, जो सभी चार सफल थे.
क्लेनविज़न के अनुसार - प्रोफेसर स्टीफ़न क्लेन द्वारा संचालित - एयरकार आपको जमीन से आसमान तक 300 मीटर पर टेकऑफ़ सेट और 200 किमी प्रति घंटे तक की गति तक ले जा सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं