Viral News: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बुजुर्ग रिक्शा चालक का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है. वीडियो में एक बीमार बुजुर्ग व्यक्ति हाथ में पेशाब की थैली (यूरिन बैग) लेकर रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में-
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह वीडियो एक महिला कंटेंट क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. महिला ने बताया कि वह एक बेंच पर बैठकर अपनी कैब का इंतजार कर रही थीं, तभी उनकी नजर एक बुजुर्ग रिक्शा चालक पर पड़ी, जो लगातार उनकी तरफ देख रहे थे. कुछ देर बाद वह धीरे-धीरे उनके पास आए और बेहद धीमी आवाज में बोले, 'बेटा, कुछ मदद कर दो.'
महिला ने जब उनकी तरफ ध्यान से देखा तो उनकी नजर सीधे उस यूरिन बैग पर जाकर रुकी, जिसे बुजुर्ग अपने हाथ में पकड़े हुए थे. यह देखकर वह पूरी तरह हैरान रह गईं.
'बीमार हूं बेटा…' सुनकर भर आई आंखेंमहिला ने बताया कि उन्होंने बुजुर्ग की मदद की, लेकिन इसके बाद भी उनका मन शांत नहीं हुआ. वह दोबारा उनके पास गईं और पूछा कि उन्हें हुआ क्या है. इसपर बुजुर्ग ने जवाब दिया 'बीमार हूं बेटा…'
इसके बाद उन्होंने अपनी बीमारी, गरीबी और संघर्ष की पूरी कहानी सुनाई. बुजुर्ग ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार हैं, लेकिन फिर भी रोज रिक्शा चलाने को मजबूर हैं, क्योंकि यही उनकी कमाई का एकमात्र सहारा है. परिवार और पेट पालने के लिए वह दर्द में भी हर दिन काम करते हैं.
'भगवान मेरे साथ हैं बेटा…'
महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इतनी तकलीफ और संघर्ष के बावजूद बुजुर्ग के चेहरे पर कोई शिकायत नहीं थी. उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा, 'भगवान मेरे साथ हैं बेटा… वो मेरी किस्मत.'
महिला ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि अपनी बहन की मौत के बाद उन्हें लगता था कि दुनिया में उनसे ज्यादा दुखी कोई नहीं है, लेकिन इस बुजुर्ग से मिलने के बाद उनकी सोच बदल गई. उन्होंने लिखा कि शायद दूसरों का दर्द सुनना ही इंसान को अंदर से मजबूत बनाता है. महिला ने एक दूसरे वीडियो में बुजुर्ग की बैंक अकाउंट डिटेल शेयर की हैं और NGOs से सहायता की अपील की है.
इधर, इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं. साथ ही कई लोगों ने बुजुर्ग की मदद की बात भी कही है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें- कमोड में छिपा बैठा था सांप, फ्लश दबाते ही फुंफकार मारने लगा किंग कोबरा, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं